। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-156

A. भारतीय युवाओं में वैज्ञानिक मनोवृति के संवर्द्धन हेतु विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इनकी स्थापना की जा रही है।
B. अटल इनोवेशन मिशन के तहत वैज्ञानिक मनोवृति और नवाचार को बढ़ाने के लिये सभी सरकारी स्कूलों में स्कूली बच्चों के लिये ये प्रयोगशालाएँ बनाई जा रही हैं।
C. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा वायु प्रदूषण, सतत् जल प्रबंधन जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिये इन प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जा रहा है।
D. मिशन गगनयान के लिये अंतरिक्ष वातावरण का सिमुलेशन मॉडल विकसित करने हेतु इसरो द्वारा स्थापित विशेष प्रयोगशाला है।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
777. वैश्विक प्रवास रिपोर्ट 2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों के स्रोत के संदर्भ में चीन विश्व में पहले स्थान पर है।
2. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष गंतव्य देश है।
3. भारत विश्व में सर्वाधिक विप्रेषण प्राप्त करने वाला देश है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
778. ‘उत्सर्जन अंतराल रिपोर्ट’ (Emissions Gap Report) किसके द्वारा जारी की जाती है?
A. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)
B. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
C. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
D. जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (IPCC)
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
779. भारत ‘अंतर्राष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर’ का एक महत्त्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?
A. यह विद्युत् उत्पादन के लिये यूरेनियम की जगह थोरियम प्रयुक्त सकता है।
B. यह उपग्रह मार्ग-निर्देशन में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर सकता है।
C. यह विद्युत् उत्पादन में अपने विखंडन रिएक्टरों की दक्षता में तेज़ी से सुधार ला सकता है।
D. यह विद्युत् उत्पादन के लिये संलयन रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
780. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अल्पजीवी जलवायु प्रदूषकों को न्यूनीकृत करने हेतु जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC) G20 समूह के देशों की एक अनोखी पहल है।
2. CCAC मीथेन, काला कार्बन एवं हाइड्रोफ्लुओरोकार्बनों पर ध्यान केंद्रित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















