UPSC CSE IAS Quiz Part-157

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-157

781. 'बन्नी घास मैदान' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा के दोनों ओर स्थित है।
2. यह प्रोसेपिस जूलीफ्लोरा के आक्रमण के कारण तेज़ी से नष्ट हो रहे है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
782. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मकालू-बरूण राष्ट्रीय उद्यान नेपाल में स्थित है।
2. यह 8,000 मीटर से अधिक ऊँचाई पर स्थित दुनिया का एकमात्र संरक्षित क्षेत्र है।
3. इसमें उष्णकटिबंधीय वन और हिमाच्छादित चोटियों दोनों शामिल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल
B. केवल 2 और
C. केवल 1 और
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
783. भारतीय पेटेंट अधिनियम, 1970 की धारा 3(d) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह पेटेंट एवरग्रीनिंग को प्रतिबंधित करता है।
2. यह सरकारों को पेटेंट धारकों की सहमति के बिना किसी तीसरे पक्ष को पेटेंट प्राप्त उत्पाद के निर्माण हेतु लाइसेंस देने की अनुमति देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
784. जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (GEAC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक स्वायत्त निकाय है तथा सांविधिक संस्था नहीं है।
2. यह देश में आनुवंशिक रूप से संशोधित जीवों और कोशिकाओं के विनिर्माण, उपयोग एवं आयात-निर्यात को नियंत्रित करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
785. अक्सर समाचारों में देखा जाने वाला कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग (Codex Alimentarius Commission)  किससे संबंधित है?
A. खाद्य और कृषि संगठन
B. विश्व व्यापार संगठन
C. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
D. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".