IAS (Daily Quiz) June 2020-Part-7

UPSC (IAS) June 2020 Quiz-7
June 2020
https://everestreader.blogspot.com/

1.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      संघ राज्य क्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्त्व होता है।
2.      निर्वाचन संबंधी झगड़ों का निर्णय करना मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधिकार क्षेत्र में आता है।
3.      भारतीय संविधान के अनुसार संसद में केवल लोकसभा और राज्यसभा होती है।    
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 3
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 3
D.    केवल 1
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  भारत के संघ राज्य क्षेत्रों में से केवल 2 (दिल्ली एवं पुद्दुचेरी) संघ राज्य क्षेत्र के प्रतिनिधि राज्य सभा में शामिल होते हैं। भारतीय संविधान की चौथी अनुसूची में राज्य सभा के लिये राज्यों व संघ राज्य क्षेत्रों में सीटों के आवंटन का प्रावधान उल्लिखित है। अतः कथन 1 सही है।    
  निर्वाचन संबंधी झगड़ों का निर्णय करना न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार, संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा हैं। अतः कथन 3 सही नहीं है।
 
2.   निम्नलिखित में से कौन-सा/से सक्रिय ज्वालामुखी है/ हैं?
1.      अकांकागुआ
2.      कोटोपैक्सी
3.      माउंट मेरापी
4.      फ्यूजीयामा
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये:
A.    1 और 2
B.     3 और 4
C.    1, 2 एवं 3
D.    2, 3 और 4
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  वे ज्वालामुखी जिनसे समय-समय पर मैग्मा निकलता रहता है या वर्तमान में उद्गार हो रहे हैं सक्रिय ज्वालामुखी कहलाते हैं। जैसे- लिपारी द्वीपसमूह (इटली) का स्ट्राम्बोली (इसे भूमध्यसागर का प्रकाश स्तंभ कहा जाता है।)
  कोटोपैक्सी, माउंट मेरापी और फ्यूजीयामा सक्रिय ज्वालामुखी हैं। कोटोपैक्सी, दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के इक्वेडोर में, माउंट मेरापी मध्य जावा एवं इंडोनेशिया के याग्याकार्टा (Yogyakarta) प्रांतों के एक विशेष क्षेत्र के मध्य की सीमा पर स्थित एक सक्रिय स्ट्रेटो ज्वालामुखी (Active Strato Volcano) है जबकि फ्यूजीयामा जापान में अवस्थित है। अकांकागुआ, दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का उच्चतम पर्वत शिखर है। अतः विकल्प (d) सही है।
 
3.   निम्नलिखित समूहों या संगठनों पर विचार कीजिये:
1.      शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
2.      पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS)
3.      एशिया-यूरोप बैठक (ASEM)
4.      क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP)
उपर्युक्त में से किनमें रूस-भारत-चीन (RIC) तीनों देश शामिल हैं?
A.    केवल 1, 2 और 3
B.     केवल 1 और
C.    केवल 1, 3 और 4
D.    1, 2, 3 और 4
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों में कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं।
  पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) के सदस्य देशों में आसियान के 10 देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, रूसजापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल हैं। 
  एशिया-यूरोप बैठक (ASEM) में रूस-भारत-चीन सहित 50 से अधिक सदस्य देश हैं। 
  क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) में आसियान सहित 5 अन्य देश ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।  भारत नवंबर 2019 में RCEP से बाहर हो गया है। अत: विकल्प (a) सही है। 
 
4.   उमिफेनोविर संबंधित है:
A.    तितली की प्रजाति से
B.     कृत्रिम उपग्रह से
C.    रोगनिरोधक औषधि से
D.    विषाणु जनित रोग से
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  उमीफेनोविर औषधि मानव कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश को रोकने और प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करने के द्वारा कार्य करती है। इस औषधि की रोगनिरोधक क्षमता अधिक है। अतः विकल्प (c) सही है।
  उमिफेनोविर मुख्य रूप से इन्फ्लूएंज़ा के इलाज के लिये चीन और रूस में उपलब्ध है, और हाल ही में COVID-19 रोगियों के लिये इसके संभावित उपयोग के कारण प्रमुखता में आई है। उमीफेनोविर अन्य किसी देश में उपलब्ध नहीं है।
 
5.   राष्ट्रीय योजना समिति (1938) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह समिति जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में स्थापित की गई थी।
2.      इसने सार्वजनिक क्षेत्र समर्थित औद्योगिकीकरण का समर्थन किया।
3.      इसने पारंपरिक उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित किया जबकि ऑटोमोबाइल उद्योगों जैसे आधुनिक क्षेत्रकों पर ध्यान नहीं दिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 3
B.     केवल 2
C.    केवल 2 और 3
D.    केवल 1 और 2
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  वर्ष 1938 के दौरान सुभाष चंद्र बोस भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष थे। भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस ने स्वयं को आर्थिक नियोजन के लिये प्रतिबद्ध करते हुए जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय योजना समिति की स्थापना की। अतः कथन 1 सही है।     
  राष्ट्रीय योजना समिति में वामपंथी दलों के नेताओं को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। इस समिति से जुड़े नेताओं ने कुछ लोगों के हाथों में संपत्ति के संकेंद्रण से बचाने के लिये सार्वजनिक क्षेत्रक का तथा बड़े स्तर पर औद्योगिकीकरण का समर्थन किया। अतः कथन 2 सही है। 
  कॉन्ग्रेस सरकार ने घरेलू उद्योगों के विकास के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर किया और ऑटोमोबाइल विनिर्माण जैसे क्षेत्रक में कई आधुनिक औद्योगिक उपक्रमों को प्रोत्साहित करने का सक्रिय प्रयास किया। अतः कथन 3 सही नहीं है।
 
6.   हाल ही में समाचारों में रहा नेर्विलिया सिंगापोरेंसिस’ (Nervilia Singaporensis) है:
A.    आर्किड की एक नई प्रजाति
B.     डायनासोर की एक नई प्रजाति
C.    समुद्री ईल की एक नई प्रजाति
D.    उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  नेर्विलिया सिंगापोरेंसिस (Nervilia Singaporensis) सिंगापुर के बुकिट तिमाह नेचर रिज़र्व (Bukit Timah Nature Reserve) में खोजी गई आर्किड (Orchid) मूल की एक नई प्रजाति है। नेर्विलिया सिंगापोरेंसिस (Nervilia Singaporensis) एक अद्वितीय फूल के आकार का होता है जो एक नुकीले सिरे एवं फूलों की तरह तिरछा होता है जो कभी खुलता नहीं हैं।
  इसका मतलब यह है कि इसे पुनुरुत्पादन करने के लिये आत्म-परागण करना पड़ता है। यह प्रजाति 9 सेमी. तक बढ़ती है। इसमें कम मात्रा में बीज उत्पन्न होते हैं जिससे इसका राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रसारित होना मुश्किल हो जाता है। अतः विकल्प (a) सही है।
 
7.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      20 जून, 2020 को प्रथम इंटरनेशनल  हॉर्सशू  क्रैब डेघोषित किया गया है।
2.      हॉर्सशू क्रैब (केकड़ा) वन्य जीव(संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची IV में शामिल है। 
 उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  चीन के किनझोउ शहर (Qinzhou City) में इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर’ (The International Union for Conservation of Nature- IUCN) के हॉर्सशू  क्रैब स्पेशलिस्ट ग्रुप’ (Horseshoe Crab Specialist Group) की बैठक में 20 जून, 2020  को प्रथमइंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे’ (International Horseshoe Crab Day) के रूप में घोषित किया गया है। अतः कथन 1 सही है। 
  हर वर्ष झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा अन्य राज्यों में  हॉर्सशो केकड़ा के माँस एवं इनके कवच की आपूर्ति के लिये ओडिशा में सैकड़ों केकड़ों को मार दिया गया है।इनके अलावा ऐसा विश्वास है कि इसके कामोत्तेजक गुण के कारण भी इसे मारा जाता है जिस कारण ओडिशा में केकड़े की यह प्रजाति गंभीर खतरे में है।
  हॉर्सशू क्रैब (केकड़े) को 9 सितंबर, 2009 में वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची IV में शामिल किया गया था।जिसके तहत हॉर्सशू केकड़े को पकड़ना और मारना अपराध है। अतः कथन 2 सही है।
 
8.   विवादित सेनकाकू द्वीपकिस सागर में अवस्थित है:
A.    दक्षिण चीन सागर
B.     पूर्वी चीन सागर
C.    जापान सागर
D.    येलो सागर
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  सेनकाकू द्वीप विवाद का कारण पूर्वी चीन सागर में स्थित आठ निर्जन द्वीप हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 7 वर्ग किमी. है। ये ताइवान के उत्तर-पूर्व, चीनी मुख्य भूमि के पूर्व में और जापान के दक्षिण-पूर्व प्रांत, ओकिनावा के दक्षिण-पश्चिम में स्थित हैं। यह क्षेत्र चीन-जापान-ताइवान के अतिव्यापी विशेष आर्थिक क्षेत्र’ (Exclusive Economic Zone- EEZ) में स्थित है क्योंकि चीन और जापान को अलग करने वाले पूर्वी चीन सागर की लंबाई केवल 360 समुद्री मील  है, जबकि EEZ की लंबाई 200 समुद्री मील मानी जाती है। अत: विकल्प (b) सही है।
 
9.   यह नॉयल नदी के उत्तरी तट पर अवस्थित प्रमुख महापाषाण कालीन स्थल है जहाँ हाल में उत्खनन से 250 केयर्न सर्कलों की खोज की गई है। यह स्थल 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व तक एक प्रमुख व्यापार-सह-औद्योगिक केंद्र था।
उपर्युक्त विवरण किस स्थल के संदर्भ में है?
A.    चिराँद
B.     ईनामगाँव
C.    कोडुमानल
D.    हलूर
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  हाल ही में 'राज्य पुरातत्व विभाग' (State Department of Archaeology), चेन्नई ने तमिलनाडु के इरोड जिले में कोडुमानल (Kodumanal) खुदाई स्थल से 250 ‘केयर्न सर्कल’ (Cairn Circle) की पहचान की है। यह कावेरी की सहायक नदी नॉयल नदी (Noyyal River) के उत्तरी तट पर अवस्थित है। कोडुमानल से किये गए उत्खनन कार्यों से पता चला है कि ग्राम में बहु-जातीय समूह रहते थे। यह स्थल 5 वीं शताब्दी पूर्व से प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व तक एक व्यापार-सह-औद्योगिक केंद्र था। अत: विकल्प (c) सही है।
 
10.  मुख्यमंत्री श्रमिक योजनाके संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह केरल सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य शहरी गरीबों को रोज़गार उपलब्ध कराना है।
2.      इस योजना में मुख्यतः राज्य के ग्रामीण गरीबों को लक्षित किया गया है।
3.      शहरी गरीबों को रोज़गार उपलब्ध कराने से संबंधित योजना शुरू करने वाला केरल देश का पहला राज्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 1 और 3
C.    केवल 2 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  भारत सरकार के सामाजिक विकास कार्यक्रम मनरेगा (MGNREGA) के आधार पर झारखंड सरकार शहरी अकुशल श्रमिकों के लिये रोज़गार गारंटी योजना शुरू करने पर विचार कर रही है।
  झारखंड सरकार की इस योजना के तहत शहरी श्रमिक कम-से-कम 100 दिन का रोज़गार प्राप्त कर सकेंगे। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  ध्यातव्य है कि झारखंड सरकार की यह योजना अपने मूल उद्देश्य में भारत सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम अर्थात् मनरेगा कार्यक्रम से पूरी तरह विपरीत है।
  जहाँ एक ओर केंद्र सरकार के मनरेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से अकुशल श्रम करने के इच्छुक ग्रामीण वयस्कों को लक्षित किया गया है, वहीं झारखंड सरकार की इस योजना में राज्य के शहरी श्रमिकों को लक्षित किया गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  इस योजना के कार्यान्वयन के साथ ही शहरी गरीबों के लिये रोज़गार गारंटी योजना शुरू करने वाला झारखंड देश का दूसरा राज्य बन जाएगा, जबकि इससे पूर्व केवल केरल सरकार द्वारा इस प्रकार की व्यवस्था की गई थी। 
  ध्यातव्य है कि केरल में अय्यनकाली शहरी रोज़गार गारंटी योजना’ (Ayyankali Urban Employment Guarantee Scheme) का कार्यान्वयन किया जा रहा है। अतः कथन 3 सही है।
 
11.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      भारत का निर्वाचन आयोग तीन-सदस्यीय निकाय है।
2.      भारत संघ का गृह मंत्रालय आम चुनाव और उप-चुनावों दोनों के लिये चुनाव कार्यक्रम तय करता है।
3.      निर्वाचन आयोग मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवादों का निपटान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 3
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 3
D.    केवल 1
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  भारतीय संविधान के भाग-15 के तहत अनुच्छेद-324 से अनुच्छेद-329 तक निर्वाचन से संबंधित प्रावधान उल्लिखित है। अनुच्छेद-324 के तहत एक निर्वाचन आयोग की व्यवस्था की गई है। भारत का निर्वाचन आयोग तीन-सदस्यीय निकाय है। जिसमें एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा दो निर्वाचन आयुक्त होते हैं। अतः कथन 1 सही है।
  राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, राज्य विधायिका तथा संसद के चुनावों के अधीक्षण, निदेशन तथा नियंत्रण की शक्ति निर्वाचन आयोग में है। इस प्रकार आम चुनाव और उप-चुनावों दोनों के लिये चुनाव कार्यक्रम निर्वाचन आयोग तय करता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  निर्वाचन आयोग मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवादों का निपटान भी करता है।  अतः कथन 3 सही है।
 
12.  वर्ष 1833 के चार्टर अधिनियम के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसने चाय के व्यापार और चीन के साथ व्यापार पर कंपनी का एकाधिकार समाप्त कर दिया।
2.      कंपनी के ऋणों का उत्तरदायित्त्व ब्रिटिश भारत सरकार द्वारा ग्रहण कर लिया गया।
3.      इसने प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सिविल सेवा में भर्ती का प्रावधान किया।       
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 3
B.     केवल 1 और 2
C.    केवल 3
D.    केवल 1
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  वर्ष 1833 के चार्टर अधिनियम ने कंपनी के चाय के व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार के एकाधिकार को समाप्त कर दिया। अतः कथन 1 सही है।    
  साथ ही कंपनी के ऋणों का उत्तरदायित्त्व ब्रिटिश भारत सरकार द्वारा ग्रहण कर लिया गया था। सरकार को कंपनी के शेयरधारकों को उनकी पूंजी पर 10% लाभांश का भुगतान भी करना था। अतः कथन 2 सही है। 
  1853 तक सिविल सेवा में सभी नियुक्तियाँ ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों द्वारा की जाती थी। उन्होंने बोर्ड ऑफ कंट्रोल के सदस्यों को संतुष्ट करने हेतु उन्हें कुछ लोगों को मनोनीत करने की अनुमति प्रदान कर रखी थी। 1853 में चार्टर एक्ट की डिक्री (कि सिविल सेवा में सभी भर्तियों का चयन एक प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगा) के बाद उन्होंने यह अधिकार गँवा दिया। अतः कथन 3 सही नहीं है।
 
13.  फिशिंग कैट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस प्रजाति को भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत संरक्षण प्राप्त है।
2.      इसे CITES के अनुच्छेद-IV की परिशिष्ट-II में सूचीबद्ध किया गया है।
3.      इसे IUCN की रेड लिस्ट में 'लुप्तप्राय' (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 3
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  फिशिंग कैट (Fishing Cat), एक प्रकार की मछली पकड़ने वाली बिल्लियाँ हैं। इस प्रजाति को भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (Indian Wildlife (Protection) Act, 1972) की अनुसूची-I के तहत भी वर्गीकृत किया गया है। अतः कथन 1 सही है। 
  फिशिंग कैट अपने भोजन के लिये भीतरकनिका नेशनल पार्क के जल निकायों में मछली एवं क्रस्टेशियंस (Crustaceans) का शिकार करती हैं। ये अपने झुके हुए पँजों से शिकार को पकड़ने के लिये जल निकायों में गोता लगाती हैं। फिशिंग कैट को लुप्तप्राय प्रजाति के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन’ (United Nations Convention on International Trade in Endangered Species- CITES) के अनुच्छेद-IV की परिशिष्ट-II में सूचीबद्ध किया गया है। अतः कथन 2 सही है।
  IUCN की रेड लिस्ट में इस प्रजाति को 'लुप्तप्राय' (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। इसका मतलब यह है कि यह प्रजाति विलुप्त होने के एक उच्च खतरे का सामना कर रही है। अतः कथन 3 सही है।
 
14.  'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसका उद्देश्य कॉर्पोरेट तथा कृषि क्षेत्र के लघु/सूक्ष्म उद्यमों को ऋण प्रदान करना है।
2.      मुद्रा कंपनी को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंकके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया है।
3.      योजना के तहत ऋण केवल सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 2
D.    केवल 1 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  प्रधान मंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 8 अप्रैल, 2015 को गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख तक का ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। अत: कथन 1 सही नहीं है। 
  मुद्रा कंपनी को 100% पूंजी का योगदान के साथ भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया है। वर्तमान में मुद्रा कंपनी की अधिकृत पूंजी 1000 करोड़ रुपए है और भुगतान की गई पूंजी (Paid Up Capital) 750 करोड़ रुपए है। अत: कथन 2 सही है। 
  PMMY के तहत ऋणों को MUDRA ऋण के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। ये ऋण वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, लघु वित्त बैंक, सूक्ष्म वित्त संस्थाओं तथा गैर-बैंकिंग‍ वित्तीय कंपनियों द्वारा प्रदान किये जाते हैं। अत: कथन 3 सही नहीं है।
 
15.  वैश्विक शिक्षा निगरानीरिपोर्ट निम्नलिखित में किस संगठन या संस्थान द्वारा जारी की जाती है?
A.    संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन
B.     संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
C.    विश्व बैंक
D.    तुलनात्मक शिक्षा समितियों के लिये विश्व परिषद
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  वैश्विक शिक्षा निगरानी’ (Global Education Monitoring- GEM) रिपोर्ट- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन’ (UNESCO) द्वारा जारी की जाती है।
  वैश्विक शिक्षा निगरानी रिपोर्टएक स्वतंत्र वार्षिक प्रकाशन है। 
  GEM रिपोर्ट को सरकारों, बहुपक्षीय एजेंसियों और निजी संस्थाओं द्वारा वित्त पोषित किया जाता है और यूनेस्को द्वारा इसे सुविधा और समर्थन दिया जाता है। अत: विकल्प (a) सही है।