
1. एक्सट्रीम हीलियम तारे के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इनमें हाइड्रोजन अनुपस्थित होता है।
2. इनकी संरचना कम द्रव्यमान वाले विकसित तारों के समान होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ एक
एक्सट्रीम हीलियम तारा या EHe कम
द्रव्यमान वाला सुपरजायंट (बहुत बड़े व्यास और कम घनत्व का एक अत्यंत चमकीला
तारा) है, जिसमें हाइड्रोजन मौजूद नहीं होता है।
जबकि हाइड्रोजन ब्रह्मांड का सबसे आम रासायनिक तत्त्व है। अतः कथन 1 सही
है।
→ हमारी आकाशगंगा में अब तक ऐसे 21 तारों का पता लगाया गया है। इन हाइड्रोजन
रहित पिंडों की उत्पत्ति और विकास एक रहस्य
है। इनकी रासायनिक विशिष्टताएँ विकास
के
स्थापित सिद्धांत को चुनौती देती हैं,क्योंकि
इनकी रासायनिक संरचना कम द्रव्यमान
वाले विकसित तारों के समान नहीं होती है। अतः कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. उत्पाद अनुप्रयोग एवं विकास केंद्र को आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थापित किया गया है।
2. इसे ‘भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ द्वारा स्थापित किया गया है।
3. इस केंद्र को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग द्वारा एक अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता दी गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ उत्पाद
अनुप्रयोग एवं विकास केंद्र (PADC) की
स्थापना ओडिशा के पारादीप में इंडियन ऑयल के रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स परिसर
के पास 43 करोड़ रुपए की
लागत से की गई। अतः कथन 1 सही नहीं है।
→ उत्पाद
अनुप्रयोग एवं विकास केंद्र
(Product Application and Development Centre- PADC) को इंडियन
ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
(Indian Oil Corporation Limited) द्वारा स्थापित किया गया है जिसे आमतौर पर ‘इंडियन
ऑयल’ के रूप में जाना जाता है, भारतीय सरकार के स्वामित्व वाली तेल एवं गैस कंपनी है। इसे भारत सरकार ने ‘महारत्न कंपनी’ का दर्जा दिया है। अतः
कथन 2 सही नहीं है।
→ पारादीप
में स्थित PADC को भारत सरकार के विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक
एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग
(Department of Scientific and Industrial Research- DSIR) द्वारा
एक अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता मिली हुई है। अतः कथन 3 सही
है।
|
1. चार्टर अधिनियम, 1833
2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823
3. चार्टर अधिनियम, 1813
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. केवल 1 और 3
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ चार्टर
अधिनियम, 1833- गवर्नर जनरल-परिषद में
कानूनी सदस्य की नियुक्ति से संबंधित है। जबकि चार्टर
अधिनियम, 1813 भारत में शिक्षा के
प्रसार के लिये प्रतिवर्ष एक लाख रुपए खर्च करने के प्रावधान को अपनाया गया। चार्टर अधिनियम, 1813 के तहत इंग्लिश मिशनरियों को भारत में कार्य करने की अनुमति
प्रदान की गई थी।
→ वर्ष 1823 में जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक
इंस्ट्रक्शन का गठन किया गया था जिसकी ज़िम्मेदारी
शिक्षा के लिये एक लाख रुपए देने
की थी। इस समिति में 10 यूरोपीय
सदस्य शामिल थे जिसके अध्यक्ष लार्ड मैकाले थे।
→ ब्रिटिश
भारत में आंग्ल शिक्षा के समर्थक नेता
ट्रेविलियन थे जबकि एच.
टी. प्रिंसेप प्राच्य शिक्षा के समर्थकों के
नेतृत्त्वकर्त्ता थे। अतः
विकल्प (b) सही
है।
|
1. यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित है।
2. इस योजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिये एक पाँच सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ शीघ्र
ही छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्य में पशु मालिकों से गाय के गोबर को
खरीदने के लिये ‘गौधन
न्याय योजना’ (Gaudhan Nyay Yojana) की
शुरुआत की जाएगी। अतः
कथन 1 सही है।
→ इस योजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिये एक
पाँच सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन
किया गया है। यह समिति राज्य में किसानों, पशुपालकों, गौशाला
संचालकों एवं बुद्धिजीवियों के सुझावों के अनुसार
गोबर क्रय की दर निर्धारित करेगी। अतः
कथन 2 सही है।
→ राज्य
में इस योजना की शुरुआत
11 जुलाई, 2020 से राज्य के लोकप्रिय
‘हरेली
त्यौहार’ (Hareli Festival) के दिन की जाएगी। हरेली त्यौहार
छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय एवं हिंदी वर्ष के अनुसार सबसे पहला त्यौहार है। पर्यावरण को समर्पित यह
त्यौहार छत्तीसगढ़ी लोगों का प्रकृति
के प्रति प्रेम एवं समर्पण भाव को दर्शाता है। यह त्यौहार सावन मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है जो
पूर्णतः हरियाली का पर्व है।
|
1. संविधान की 11वीं अनुसूची में देश भर की पंचायतों के लिये 29 विषयों का प्रावधान किया गया है।
2. पंचायती राज मंत्रालय ने प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक रसोई स्थापित करने का प्रस्ताव किया है जिनका संचालन पंचायतों द्वारा ही किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ संविधान
की 11वीं अनुसूची के अनुसार, देश भर की 2.63 लाख पंचायतों के लिये 29 विषयों का प्रावधान किया गया है। अतः कथन 1 सही
है।
→ पंचायती राज मंत्रालय ने यह स्वीकार किया कि
महामारी और लॉकडाउन के दौरान एक बड़ी
चुनौती
यह थी कि अधिकांश पंचायतें अल्प सूचना पर पका हुआ भोजन उपलब्ध नहीं करा सकती थीं। इसलिये यह प्रस्तावित किया
गया है कि प्रत्येक पंचायत में स्थानीय
स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित होने वाली सामुदायिक रसोई स्थापित की जाए। अतः कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. ओज़ोन गैस का उत्सर्जन प्रत्यक्ष रूप से डीज़ल का प्रयोग करने वाले वाहनों से होता है।
2. अधिकांश ओज़ोन गैस समतापमंडल में पाई जाती है।
3. मानव स्वास्थ्य पर ओज़ोन का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ध्यातव्य
है कि ओज़ोन गैस किसी भी स्रोत द्वारा
प्रत्यक्ष रूप से उत्सर्जित नहीं होती है, बल्कि इसका निर्माण नाइट्रोजन ऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन जैसी
गैसों के तेज़ धूप और ऊष्मा के साथ प्रतिक्रिया करने से
होता है। इस प्रकार ओज़ोन गैस को केवल
तभी नियंत्रित किया जा सकता है जब सभी स्रोतों से गैसों को नियंत्रित किया जाए। अतः कथन 1 सही
नही है।
→ ओज़ोन गैस समतापमंडल (Stratosphere) में अत्यंत पतली एवं पारदर्शी परत के रूप
में पाई जाती है। यह वायुमंडल में मौज़ूद
समस्त ओज़ोन का कुल 90 प्रतिशत
है, इसे अच्छा
ओज़ोन (Good Ozone) माना जाता है। अतः कथन 2 सही है।
→ ओज़ोन के अंत:श्वसन पर सीने में दर्द, खाँसी और गले में दर्द सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह
ब्रोन्काइटिस (Bronchitis), वातस्फीति
(Emphysema) और अस्थमा की स्थिति को
और बद्दतर सकता है। अतः
कथन 3 सही नहीं है।
|
1. पेरिस समझौता
2. शस्त्र व्यापार संधि
3. क्योटो प्रोटोकोल
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 2
B. 1, 2 और 3
C. केवल 3
D. केवल 1 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ भारत
शस्त्र व्यापार संधि के अतिरिक्त सभी संधि और समझौतों (पेरिस समझौता, क्योटो प्रोटोकोल) का हिस्सा है। अतः विकल्प (a) सही है।
→ शस्त्र
व्यापार संधि: शस्त्र व्यापार
संधि (ATT) एक बहुपक्षीय
अंतर्राष्ट्रीय संधि है जो पारंपरिक हथियारों
के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को विनियमित करने के लिये प्रतिबद्ध है। इस संधि का उद्देश्य संघर्ष वाले
क्षेत्रों में हथियारों के प्रवाह पर
नियंत्रण
लगाना, मानवाधिकारों की रक्षा करना और घातक
हथियारों को समुद्री डाकुओं, गिरोहों तथा अपराधियों तक पहुँचने से
रोकना है।
→ पेरिस
समझौता: पेरिस समझौता एक महत्त्वपूर्ण पर्यावरणीय
समझौता है जिसे जलवायु परिवर्तन और
उसके नकारात्मक प्रभावों से निपटने के लिये वर्ष 2015 में दुनिया के लगभग
प्रत्येक देश द्वारा अपनाया गया था।
→ क्योटो
प्रोटोकोल: क्योटो प्रोटोकॉल
UNFCCC से जुड़ा एक
अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो अंतर्राष्ट्रीय रूप
से बाध्यकारी उत्सर्जन कटौती लक्ष्यों के प्रति पक्षकारों को प्रतिबद्ध करता है। यह प्रोटोकॉल जापान के क्योटो
में वर्ष 1997 में अपनाया गया तथा वर्ष 2005 में प्रभाव में आया।
|
1. विश्व व्यापार संगठन किसी भी देश को निर्यात पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की अनुमति नहीं देता है।
2. एंटी-डंपिंग शुल्क अधिरोपित करने से पूर्व किसी भी प्रकार की जाँच की आवश्यकता नहीं होती है।
3. एंटी-डंपिंग शुल्क अधिरोपित करने का मुख्य उद्देश्य अपने घरेलू उद्योगों की रक्षा करना और उन्हें एक समान अवसर प्रदान करना होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ प्रायः डंपिंग
शब्द का प्रयोग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून के संदर्भ में ही किया जाता है, जहाँ डंपिंग का अभिप्राय किसी देश के एक निर्माता द्वारा किसी उत्पाद को या तो इसकी घरेलू कीमत से नीचे
या इसकी उत्पादन लागत से कम कीमत पर
किसी दूसरे देश में निर्यात करने करने से होता है।
→ उल्लेखनीय है
कि डंपिंग, आयात करने वाले देश में उस वस्तु की कीमत
को प्रभावित करने के
साथ-साथ वहाँ के घरेलू उद्योग के लाभ को कम करती हैं।
→ वैश्विक व्यापार
मानदंडों के अनुसार, एक
देश को अपने घरेलू निर्माताओं की रक्षा
करने
और उन्हें एक समान अवसर प्रदान करने के लिये इस प्रकार की डंपिंग पर शुल्क लगाने की अनुमति है।
→ विश्व व्यापार
संगठन (WTO-World Trade Organisation) की
स्वीकृति से, जनरल एग्रीमेंट
ऑन टैरिफ एंड ट्रेड General
Agreement on Tariff & Trade-GATT) का अनुच्छेद VI देशों को डंपिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का विकल्प चुनने की अनुमति देता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
→ एंटी-डंपिंग शुल्क
किसी अर्द्ध-न्यायिक निकाय जैसे- भारत में व्यापार उपचार महानिदेशालय
(DGTR) द्वारा गहन जाँच के बाद
ही अधिरोपित किया जा सकता है। अतः
कथन 2 सही नहीं है।
→ इस प्रकार
हम कह सकते हैं कि जब कोई देश अपने घरेलू उद्योगों की रक्षा करने और उनके नुकसान को कम करने के लिये निर्यातक
देश में उत्पाद की लागत और अपने यहाँ
उत्पाद के मूल्य के अंतर के बराबर शुल्क लगा दे तो इसे ही डंपिंगरोधी शुल्क यानी एंटी-डंपिंग शुल्क कहा जाता
है। अतः कथन 3 सही है।
|
A. हाल ही में विकसित धान की प्रजातियाँ।
B. तारों के तीन भिन्न समूह।
C. इसरो द्वारा विकसित तीन अंतरिक्ष कंप्यूटर।
D. DRDO द्वारा भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिये विकसित किया गया भोजन।
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ वैज्ञानिकों द्वारा खुले समूहों में तारों के विकास
का अध्ययन करने के लिये हिमालय स्थित
देवस्थल से 1.3-M दूरबीन के माध्यम से तीन
खुले तारों के समूहों/ क्लस्टर
NGC 381, NGC2360, तथा Berkeley 68 का अध्ययन करते हुए प्रकाश की माप की गई। वैज्ञानिकों द्वारा
क्लस्टर NGC 2360 में दो अलग नक्षत्रीय विकास क्रम देखने को मिले, जो अब तक आकाशगंगा में बहुत कम खुले समूहों में देखे गए हैं। खगोलविदों
द्वारा तारों के तीन खुले समूहों- NGC
381, NGC 2360 और
Berkeley 68 में असंख्य तारों का
अवलोकन किया गया। जिनमें अपेक्षाकृत
अधिक आयु (446 मिलियन वर्ष से 1778 मिलियन वर्ष) के ये तीनों समूह/क्लस्टर
पाए गए है। अतः विकल्प (b) सही है।
|
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस उत्सव को संदर्भित किया गया है?
A. आषाढ़ी बीज
B. मांडू उत्सव
C. त्रिशूर पूरम
D. दंड नाता
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कच्छी नव वर्ष ‘अषाढ़ी
बीज’ को आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाया जाता है। यह
हिंदू नव वर्ष गुजरात के कच्छ क्षेत्र
में
कच्छी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह एक परंपरागत ‘वर्षा
आगमन का उत्सव’ है। आषाढ़ी बीज के दौरान स्थानीय किसान यह अनुमान लगाते हैं कि वातावरण में नमी का स्तर कितना है जिसके
आधार पर वे सबसे अनुकूल फसल की बुवाई
कर सकें।
→ आषाढ़ी बीज का यह उत्सव भारत में मुख्य रूप से
दो स्थानों [वाराणसी, उत्तर
प्रदेश के विश्वनाथ मंदिर में और उमरेठ (Umreth), गुजरात के मुलेश महादेव मंदिर में] पर मनाया जाता था। अतः विकल्प (a) सही है।
|
A. एक नव-नाज़ी समूह
B. एक सामाजिक समूह
C. एक राजनीतिक समूह
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ऑर्डर ऑफ
द नाइन एंगल्स’ (Order of The
Nine Angles- O9A) एक नव-नाज़ी समूह है।
इसे
1970 के दशक में ब्रिटेन में
स्थापित एक पैशाचिक, अराजकतावादी
समूह माना जाता है जिसके दुनिया भर में सदस्य
हैं जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका भी
शामिल है। यह समूह स्वयं को विश्वव्यापी जनजातियों एवं व्यक्तियों के समूह के रूप में वर्णित करता है जो समान
रुचियों, उद्देश्यों एवं जीवन-शैलियों
को साझा करते हैं और पारस्परिक लाभ हेतु साझा उद्देश्यों की पूर्ति के लिये सहयोग करते हैं।
→ ‘द
डेविल्स पार्टी: सैटनिज़्म इन मॉडर्निटी’ (The Devil’s Party: Satanism in Modernity) पुस्तक
के अनुसार, डेविड मायट (David Myatt) को इस समूह का मुख्य सृजनकर्त्ता माना
जाता है। अतः विकल्प (a) सही है।
|
1. यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है।
2. इस योजना के तहत राज्य में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रतिमाह मुफ्त जाँच की व्यवस्था प्रदान की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ कुपोषण और मातृ मृत्यु दर से मुकाबला करने हेतु
त्रिपुरा सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मातृ पुष्टि उपहार योजना’ (Mukhyamantri Matru Pushti Uphaar) की
शुरुआत की है। अतः कथन 1 सही
नहीं है।
→ इस
योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को
मुफ्त में पोषण किट प्रदान की जाएगी।
अतः
कथन 2 सही नहीं है।
→ योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही
किट से कम-से-कम 40,000 महिलाओं
को लाभ होगा, उल्लेखनीय है कि प्रत्येक किट का मूल्य लगभग 500 रुपए प्रति किट होगा।
→ गर्भवती महिलाओं को अपने घर के पास के प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र में समय-समय पर जाँच
करवानी होगी और प्रत्येक जाँच के बाद उन्हें किट प्रदान की जाएगी, इस किट
के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिये मूंगफली, सोयाबीन, मिश्रित
दालें, गुड़ और घी जैसी खाद्य सामग्री शामिल होंगी।
|
A. अनुच्छेद 14
B. अनुच्छेद 340
C. अनुच्छेद 377
D. अनुच्छेद 252
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 340 के अनुसार, भारतीय राष्ट्रपति सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि
से पिछड़े वर्गों की दशाओं की जाँच करने के लिये तथा उनकी दशा में सुधार करने से संबंधित सिफारिश प्रदान के
लिये एक आदेश के माध्यम से आयोग की
नियुक्ति कर सकता है।
→ राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त आयोग संदर्भित मामलों की
जाँच करेगा और उनके द्वारा पाए गए तथ्यों
तथा अपनी सिफारिशों समेत अपनी एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
→ 2 अक्तूबर, 2017 को संविधान के अनुच्छेद 340 के अंतर्गत दिल्ली उच्च न्यायालय की
पूर्व मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी की अध्यक्षता में इस आयोग का गठन किया गया था। अतः विकल्प (b)
सही
है।
|
A. आक्रामक विदेशज वनस्पति पादप से
B. गेहूँ की फसल को प्रभावित करने वाले रोगजनक से
C. एक प्रकार की आभासी मुद्राएँ से
D. भू-वैज्ञानिक युग से
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ क्रिप्टोकरेंसी
एक प्रकार की डिजिटल मुद्रा
है, जिसमें लेन-देन संबंधी सभी जानकारियों को
कूटबद्ध (Encrypt) तरीके से विकेंद्रित
डेटाबेस (Decentrelised Database) में
सुरक्षित रखा जाता है।
→ बिटक्वाइन
(Bitcoin), एथरियम (Ethereum), मोनेरो (Monero), कैश (Zcash) आदि प्रमुख आभासी
मुद्राएँ हैं। अत: विकल्प (c) सही है।
|
उपर्युक्त विवरण किस आर्द्रभूमि से संबंधित है?
A. अष्टमुडी झील
B. सस्थमकोट्टा झील
C. प्वाइंट केलिमियर
D. वेम्बनाद-कोले
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ कोले
आर्द्रभूमि (Kole Wetlands) केरल के त्रिशूर ज़िले में स्थित है। इस क्षेत्र
में चावल का अच्छा उत्पादन होता है तथा
यह आर्द्रभूमि प्राकृतिक जल निकासी प्रणाली के रूप में कार्य करता है।
→ यह
वेम्बनाद-कोले आर्द्रभूमि
(Vembanad-Kole wetlands) का एक हिस्सा है, जिसे रामसर कन्वेंशन के तहत आर्द्रभूमि
के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहाँ अनेक प्रकार की आक्रामक प्रजातियाँ (Invasive Species) पाई जाती है। अष्टमुडी झील (केरल), सस्थमकोट्टा झील (केरल) में जबकि प्वाइंट
केलिमियर तमिलनाडु में स्थित है। अत:
विकल्प (d) सही
है।
|














