UPSC CSE IAS Quiz Part-155

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-155

771. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: 

कभी-कभी समाचारों में आने वाले पद

संदर्भ/विषय

1. बेल-II प्रयोग

कृत्रिम बुद्धि

2. ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी

डिजिटल/क्रिप्टो मुद्रा

3. CRISPR- Cas9

कण भौतिकी 

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
772. स्वच्छ समुद्र अभियान’ (Clean Seas Campaign) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यू.एन.ई.पी.) द्वारा समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध शुरू किया गया था।
2. भारत इस अभियान का सदस्य नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
773. प्रेशर कुकर में भोजन पकाने में पारंपरिक भोजन पकाने की विधियों की तुलना में कम समय और जल का कम उपयोग क्यों होता है?
A. प्रेशर कुकर उष्मागतिकी में एक पृथक निकाय का प्रतिनिधित्व करता है जो किसी भी द्रव्यमान और ऊष्मा को निकाय से बाहर स्थानांतरित होने का अवसर नहीं देता।
B. प्रेशर कुकर के अंदर दाब अधिक होता है जिसके कारण जल का क्वथनांक घट जाता है।
C. प्रेशर कुकर के अंदर उर्ध्वपातन की गुप्त ऊष्मा बढ़ जाती है।
D. प्रेशर कुकर के अंदर उच्च दबाव के कारण जल का क्वथनांक बढ़ जाता है।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

774. रेडियो-आवृत्ति पहचान (Radio Frequency Identification-RFID) तकनीक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. RFID नाम-पत्र पढ़ने एवं लिखने (रीड एंड राइट) दोनों में सक्षम हो सकते हैं।
2. सक्रिय RFID नाम-पत्र बाह्य शक्ति स्रोतों पर निर्भर नहीं होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
775. ध्वनि बूम (सोनिक बूम) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक अवध्वनिक (सबसोनिक) विमान द्वारा जनित एक अविश्वसनीय रूप से तेज़ ध्वनि है।
2. विमान चालक ध्वनि बूम को नहीं सुन सकता है।
3. उल्का भी ध्वनि बूम उत्पन्न कर सकते हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".