IAS (Daily Quiz) June 2020-Part-6

UPSC (IAS) June 2020 Quiz-6
June 2020
https://everestreader.blogspot.com/

1.   इंडियन गैस एक्सचेंजके विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह भारत में प्राकृतिक गैस के वितरण के लिये प्रथम डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है।
2.      यह स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिये पंजीकृत है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  इंडियन गैस एक्सचेंजप्राकृतिक गैस के वितरण के लिये भारत का पहला वितरण-आधारित (Delivery Based) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को निर्बाध ट्रेडिंग सुविधा प्रदान करने के लिये पूरी तरह से वेब-आधारित इंटरफ़ेस पर आधारित है। अतः कथन 1 सही है।
  यह ऑनलाइन गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंडियन एनर्जी एक्सचेंज’ (Indian Energy Exchange- IEX) की सहायक/अनुषंगी कंपनी के रूप में कार्य करेगा न कि स्वतंत्र रूप से। अतः कथन 2 सही नहीं है।
 
2.   एयरोसोल ऑप्टिकल डेप्थ (AOD) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह एयरोसोल कणों द्वारा सूर्य के प्रत्यक्ष प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने से रोकी गई मात्रा को दर्शाता है।
2.      AOD का अधिक मान वायुमंडल में अधिक कणकीय पदार्थों की उपस्थिति को दर्शाता है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  एयरोसोल ऑप्टिकल डेप्थ (AOD), एयरोसोल कणों द्वारा सूर्य के प्रत्यक्ष प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने से रोकी गई मात्रा को दर्शाता है। अत: कथन 1 सही है। 
  वायुमंडल में उपस्थित कणकीय पदार्थ (धूल, धुआं, प्रदूषण) प्रकाश को अवशोषित, विकर्णित अथवा परावर्तित कर सकते हैं। AOD हमें बताता है कि इन एयरोसोल कणों द्वारा सूर्य के प्रत्यक्ष प्रकाश की कितनी मात्रा को पृथ्वी पर पहुँचने से रोका गया है।
  AOD का अधिक मान वायुमंडल में अधिक कणकीय पदार्थों की उपस्थिति को दर्शाता है। AOD का मान यदि 0.01 का हो तो यह अत्यंत स्वच्छ वातावरण को जबकि 0.4 का मान बहुत धुंधली स्थिति को दर्शाता है। अत: कथन 2 सही है।
 
3.   निम्नलिखित में से कौन हाल ही में चर्चा में रहे डेक्सामेथासोनकी सही व्याख्या करता है?
A.    यह जैव ईंधन का संधारणीय स्रोत है।
B.     यह बहुलक निर्माण का संधारणीय स्रोत है।
C.    यह एक प्रमुख प्रति-मलेरिया औषधि है।
D.    यह एक प्रकार का स्टेरॉयड है।
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) एक प्रकार का स्टेरॉयड है जिसका उपयोग गठिया, अस्थमा सहित अन्य स्थितियों में सूजन को कम करने के लिये किया जाता है। इंग्लैंड में शोधकर्त्ताओं के अनुसार, COVID-19 मरीजों पर डेक्सामेथासोन’ (Dexamethasone) दवा के उपयोग से गंभीर रूप से बीमार मरीजों की मृत्यु दर में एक तिहाई तक की कमी हुई है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का प्रयोग प्रमुख प्रति-मलेरिया दवा के रूप में किया जाता है। अत: विकल्प (d) सही है।
 
4.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      SIPRI संयुक्त राष्ट्र के अधीन संघर्ष, आयुध, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण में अनुसंधान के लिये समर्पित संस्थान है। 
2.      SIPRI ईयरबुक 2020 के अनुसार, पाकिस्तान के पास भारत की तुलना में अधिक परमाणु हथियार हैं। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  SIPRI एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है जो संघर्ष, आयुध, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण में अनुसंधान के लिये समर्पित है। इसकी स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है। 
  हाल ही में प्रकाशित SIPRI ईयरबुक (SIPRI Yearbook) 2020 के अनुसार भारत, पाकिस्तान और चीन ने विगत वर्ष में अपने परमाणु हथियार संग्रहण में वृद्धि की है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन और पाकिस्तान दोनों के पास परमाणु हथियारों का संग्रहण भारत की तुलना में अधिक है। अतः कथन 2 सही है।
 
5.   पशुजन्य रोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.      स्वाभाविक रूप से यह अकशेरुकी जीवों से मनुष्यों तक पहुँचता है।
2.      यह केवल विषाणुजनित हो सकता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  पशुजन्य रोग (Zoonoses) ऐसा रोग या संक्रमण है जो स्वाभाविक रूप से कशेरुकी (Vertebrate) प्राणियों से मनुष्यों तक पहुँचता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  इस प्रकार प्रकृति में पशुजन्य/जूनोटिक संक्रमण को बनाए रखने में पशु एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं।
  पशुजन्य रोग जीवाणुजनित, विषाणुजनित या परजीवी जनित हो सकता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
 
6.   दून और दुआर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      दून पश्चिमी हिमालय के दक्षिणी भाग में स्थित अनुदैर्ध्य घाटियाँ हैं।
2.      दुआर का उपयोग चाय बागानों के विकास के लिये किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय पश्चिम में रावी से लेकर पूर्व में काली नदी के मध्य तक विस्तृत है। ये भारत के दो मुख्य नदी तंत्रों (सिंधु और गंगा) द्वारा अपवाहित हैं। भौतिक विज्ञान की दृष्टि से इस क्षेत्र की दो महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ (शिवालिक और दून) हैं। दून पश्चिमी हिमालय और हिमाचल तथा उत्तराखंड हिमालय के दक्षिण भाग में स्थित अनुदैर्ध्य घाटियाँ हैं जैसे- जम्मू दून, पठानकोट दून, चंडीगढ़-कालका दून, नालागढ़ दून, देहरादून, हरिके दून और कोटा दून। अतः कथन 1 सही है।
  दुआर पूर्वोत्तर भारत में जलोढ़ बाढ़ के मैदान हैं जो हिमालय की बाहरी तलहटी के दक्षिण में और ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन के उत्तर में स्थित हैं।यह पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी से लेकर असम में धनसिरी नदी तक लगभग 350 किलोमीटर तक फैला हुआ है। दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय में दुआर स्थलाकृति पाई जाती है जिनका उपयोग चाय के बागान रोपड़ के लिये किया जाता है।  अतः कथन 2 सही है।
 
7.   भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के निम्नलिखित नेताओं पर विचार कीजिये:
1.      एम. एन राय 
2.      आचार्य नरेंद्र देव
3.      जयप्रकाश नारायण
4.      मीनू मसानी
उपर्युक्त नेताओं में से कौन-से कॉन्ग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में शामिल थे?
A.    केवल 1, 2 और
B.     केवल 2, 3 और
C.    केवल 1, 2 और
D.    केवल 1, 3 और
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  वर्ष 1930-31 और 1932-34 के दौरान गाँधीवादी रणनीति एवं नेतृत्व से असंतुष्ट और समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर युवा कॉन्ग्रेसियों ने समाजवादी पार्टी के गठन का प्रयास किया। 
  मार्क्सवाद, साम्यवाद और सोवियत संघ से प्रभावित ये नेता CPI की प्रचलित राजनीतिक विचारधारा से सहमत नहीं थे। उन्होंने एक विकल्प के निर्माण का प्रयास किया। अंततः उन्होंने एकजुट होकर अक्तूबर 1934 में जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्र देव और मीनू मसानी के नेतृत्व में बॉम्बे में कॉन्ग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया गया था। अतः विकल्प (b) सही है।
 
8.   एशियाई विकास आउटलुकरिपोर्ट निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी की जाती है?
A.    एशियाई विकास बैंक 
B.     विश्व बैंक 
C.    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 
D.    एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वाराएशियाई विकास आउटलुकनाम से एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है, जिसमें एशिया के अधिकांश देशों का आर्थिक विश्लेषण और संबंधित पूर्वानुमान प्रस्तुत किया जाता है।
  हाल ही में एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank- ADB) द्वारा जारी एशियाई विकास आउटलुक (Asian Development Outlook) के अनुसार, मौजूदा वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में कुल 4 प्रतिशत का संकुचन आ सकता है।
  एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। इसकी स्थापना 19 दिसंबर, 1966 को हुई थी। 
  ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है। 1966 में ADB की शुरुआत 31 सदस्यों के साथ हुई थी, किंतु वर्तमान में ADB में कुल 68 सदस्य हैं, जिनमें से 49 एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हैं। 
  इसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। अतः विकल्प (a) सही है।
 
9.   द तेलंगाना सरप्लस: ए केस स्टडीनामक किताब निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई है?
A.    मनमोहन सिंह
B.     संजय बारू
C.    के. चंद्रशेखर राव
D.    बी.पी.आर. विट्ठल
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  देश के वरिष्ठ अर्थशास्त्री और 1950 बैच के पूर्व  IAS अधिकारी बी.पी.आर. विट्ठल का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 
  बी.पी.आर. विट्ठल ने अपने संपूर्ण जीवन में कई सारी पुस्तकें लिखीं जिसमें उनकी किताब द तेलंगाना सरप्लस: ए केस स्टडी’ (The Telangana Surpluses: A Case Study)। माना जाता है कि उस किताब ने अलग तेलंगाना राज्य की मांग को आकार देने में प्रभावशाली भूमिका अदा की थी। 
  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सलाहकार संजय बारू के पिता बी.पी.आर. विट्ठल ने अविभाजित आंध्रप्रदेश में वर्ष 1972 से वर्ष 1982 तक सबसे लंबे समय के लिये वित्त एवं योजना सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान की थीं। इसके अतिरिक्त वे राज्य योजना मंडल (State Planning Board) उपाध्यक्ष और दसवें वित्त आयोग के सदस्य भी थे। अतः विकल्प (d) सही है।
 
10.  सिकल सेल रोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह एक वंशानुगत रोग है।
2.      इसमें श्वेत रक्त कोशिकाओं/कणिकाओं का आकार अर्द्धचंद्र के समान हो जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  सिकल सेल रोग (SCD) या सिकल सेल एनीमिया (रक्ताल्पता) लाल रक्त कोशिकाओं से जुडी एक प्रमुख वंशानुगत असामान्यता है जिसमें इन लाल रक्त कोशिकाओं का आकार अर्द्धचंद्र/ हंसिया (Sickle) जैसा हो जाता है। अतः कथन 1 सही है जबकि कथन 2 सही नहीं है। 
  ये असामान्य आकार की लाल रक्त कोशिकाएँ (Red Blood Cells- RBCs) कठोर तथा चिपचिपी हो जाती हैं और रक्त वाहिकाओं में फंस जाती हैं, जिससे शरीर के कई हिस्सों में रक्त एवं ऑक्सीजन का प्रवाह या तो कम हो जाता है या रुक जाता है। यह आसामान्य आकार RBCs के जीवनकाल को भी कम करता है तथा एनीमिया (रक्ताल्पता) का कारण बनता है, जिसे सिकल सेल एनीमिया के नाम से जाना जाता है।
 
11.  भारत के राजनीतिक दलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 राजनीतिक दलों के पंजीकरण का प्रावधान करता है।
2.      राजनीतिक दलों का पंजीकरण निर्वाचन आयोग करता है।
3.      राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक दल वह है जिसे 4 या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त है।  
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 1 और 3
C.    केवल 2 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951  राजनीतिक दलों के पंजीकरण का प्रावधान करता है। 52वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा राजनीतिक दलों को प्रथम बार वर्ष 1985 में संवैधानिक मान्यता मिली। यह अधिनियम 1 मार्च, 1985 से लागू है। अतः कथन 1 सही है।     
  राजनीतिक दलों का पंजीकरण निर्वाचन आयोग करता है। भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय या क्षेत्रीय स्तर का दर्जा देने का अधिकार निर्वाचन आयोग को है। अतः कथन 2 सही है।     
  वह दल राष्ट्रीय दल होता है जो कम-से-कम चार राज्यों में 6% मत प्राप्त करता है और किसी राज्य या राज्यों से लोकसभा की 4 सीटें जीतता है या वह लोकसभा में तीन विभिन्न राज्यों से 2% सीटें प्राप्त करता है। अतः कथन 3 सही है।
 
12.  गोल्डन लंगूर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह केवल भारत के असम राज्य के अर्द्ध-सदाबहार एवं मिश्रित-पर्णपाती वनों में निवास करता है।
2.      IUCN की रेड लिस्ट में इसे लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
 उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
   गोल्डन लंगूर भारत के असम राज्य एवं भूटान के अर्द्ध-सदाबहार एवं मिश्रित-पर्णपाती वनों में निवास करता है। भारत के असम राज्य में गोल्डन लंगूर का क्षेत्र तीन नदियों (दक्षिण में ब्रह्मपुत्र, पूर्व में मानस और पश्चिम में संकोश (Sonkosh) नदी) से घिरा हुआ है। जबकि इनकी उत्तरी सीमा भूटान में समुद्र तल से 2,400 मीटर ऊँची पहाड़ियाँ है। अतः कथन 1 सही नहीं है।         
    इसका वैज्ञानिक नाम ट्रेचयपिथेकस जीई (Trachypithecus geei) है। इसे IUCN की रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजाति (Endangered Species) की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। अतः कथन 2 सही है।
 
13.  निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिये:
1.      सामाजिक सुरक्षा 
2.      सुशासन 
3.      मानव विकास
4.      व्यक्तिगत विकास 
उपर्युक्त में से कौन सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल हैं?
A.    केवल 1, 2 और 3
B.     केवल 2, 3 और 4
C.    केवल 1, 3 और 4
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल गतिविधियों को चार व्यापक वर्गों सामाजिक सुरक्षा, सुशासन , मानव विकास, व्यक्तिगत विकास में वर्गीकृत किया किया गया है।
 
14.  कुम्हार सशक्तीकरण योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसे श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
2.      इस योजना के तहत कुम्हारों को अनुमिश्रक मशीनें और पग मिल्स जैसे उपकरण खरीदने के लिये सहायता राशि उपलब्ध कराई जाति है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना और बिहार जैसे राज्यों के कई दूरदराज इलाकों में कुम्हार सशक्तीकरण योजना की शुरुआत की गई है। 
  KVIC भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME) के अंतर्गत एक मुख्य संस्था है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  कुम्हार सशक्तीकरण योजना का मुख्य उद्देश्य कुम्हार समुदाय को मुख्यधारा में वापस लेकर आना है।
  इस योजना के अंतर्गत, KVIC द्वारा बर्तनों के उत्पाद का निर्माण करने के लिये उपयुक्त मिट्टी को मिलाने के लिये अनुमिश्रक मशीनों और पग मिल्स जैसे उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं न कि इन्हें खरीदने के लिये सहायता राशि। अतः कथन 2 सही नहीं है।
 
15.  व्यापार सुगमता सूचकांकके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह सूचकांक विश्व बैंक द्वारा जारी किया जाता है।
2.      पिछले 5 वर्षों (वर्ष 2014-19) में भारत ने अपनी रैंकिंग में 50 से अधिक पायदानों का सुधार किया है।
3.      नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार दिवालियापन का समाधानमानक में भारत ने सबसे कम सुधार किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 1 और 2
C.    केवल 2 और 3
D.    केवल 1 और 3
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  विश्व बैंक द्वारा जारी व्यापार सुगमता सूचकांक (Ease Of Doing Business) किसी भी देश के व्यापार परिदृश्य की सुगमता को मापता है। अत: कथन 1 सही है।
  व्यापार सुगमता रिपोर्ट- 2020 में भारत 190 देशों में 63वें स्थान पर है। सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत पिछले 5 वर्षों (वर्ष 2014-19) मेंव्यापार सुगमता सूचकांकमें अपनी रैंकिंग में 79 पायदानों का उल्लेखनीय सुधार करने में सफल रहा है। अत: कथन 2 सही है।
  नवीनतम रिपोर्ट- 2020 के अनुसार, ‘दिवालियापन का समाधानमानक में भारत ने सबसे अधिक 56 पायदानों का सुधार किया है। अत: कथन 3 सही नहीं है।