IAS (Daily Quiz) June 2020-Part-4

UPSC (IAS) June 2020 Quiz-4
June 2020
https://everestreader.blogspot.com/

1.   हाल ही में चर्चा में रहा पद आदित्यकिसे संदर्भित करता है?
A.    सौर ऊर्जा से संचालित अपशिष्ट प्रबंधन इकाई को
B.     सौर ऊर्जा से संचालित नौका को
C.    मेगा सोलर पार्क को
D.    लद्दाख में स्थापित सौर दूरबीन को
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नौका आदित्य’ (Aditya) उन 12 नौकाओं में से एक है जिसे गुस्तावे ट्रोवे अवार्ड (Gustave Trouvé Award) के लिये नामित किया गया है।
  यह नौका 20 मीटर लंबी और 3.7 मीटर ऊँचाई वाली है। यह 75 सीटों वाली एक नौका है जिसमें 78 सौर पैनल लगे हैं। अत: विकल्प (b) सही है।
 
2.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
1.      18वीं केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) खंडपीठ चंडीगढ़ में स्थापित की गई है।
2.      केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) खंडपीठ दो राज्यों के मध्य जल विवाद संबंधी मुद्दों के समाधान के लिये उत्तरदायी होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    उपरोक्त दोनों कथन सही हैं।
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिये केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Central Administrative Tribunal-CAT) की 18वीं खंडपीठ का उद्घाटन किया गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  इस प्रकार के न्यायाधिकरण को प्रशासनिक या न्यायिक कार्यों के साथ अदालतों के पदानुक्रम के बाहर एक निकाय के रूप में परिभाषित किया गया है। प्रशासनिक न्यायाधिकरण राज्य के विभिन्न अंगों के मध्य विवाद का निराकरण करता है, उदाहरण के लिये नागरिक तथा सरकारी एजेंसी का अधिकारी या कानून के किसी क्षेत्र में व्यक्तियों के बीच जहाँ सरकार ने कानून बनाया हो। अतः कथन 2 सही नहीं है।
 
3.   भारतीय संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-से परिकल्पित हैं?
1.      मानव देह व्यापार और बंधुआ मज़दूरी (बेगारी) का निषेध
2.      अस्पृश्यता का उन्मूलन 
3.      अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा 
4.      कारखानों और खदानों में बच्चों के नियोजन का निषेध 
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1, 2 और 4
B.     केवल 2, 3 और 4
C.    केवल 1 और 4
D.    1, 2, 3 और 4
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  भारतीय संविधान के भाग 3 में मौलिक अधिकारों के अंतर्गत अनुच्छेद 23 तथा अनुच्छेद 24 के तहत शोषण के विरुद्ध अधिकार का उल्लेख किया गया है। अनुच्छेद 23  के तहत मानव के दुर्व्यापार और बलातश्रम का प्रतिषेध किया गया है तथा अनुच्छेद 24 के तहत कारखानों आदि में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध किया गया है। अतः विकल्प (c) सही है।
 
4.   पूर्वोत्तर भारत में स्थित यह अभयारण्य 111.19 वर्ग किमी (42.93 वर्ग मील) वर्षा वन क्षेत्र को कवर करता है। यह असम घाटी के उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन का एक हिस्सा है और इसमें तीन भाग- जेयपोर, ऊपरी देहिंग नदी और डिरोक वर्षावन शामिल हैं। इसे जून, 2004 को एक अभयारण्य घोषित किया गया था। विस्तृत क्षेत्र और घने जंगलों के कारण वर्षा वनों को प्रायः पूर्व का अमेज़नकहा जाता है। इन वर्षा वनों का विस्तार असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के तिरप एवं चांगलांग ज़िलों में भी है।
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस अभयारण्य को संदर्भित किया गया  है?
A.    देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य
B.     दिबांग वन्यजीव अभयारण्य
C.    पाखुरी वन्यजीव अभयारण्य
D.    काणे वन्यजीव अभयारण्य
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य असम के डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया ज़िलों में स्थित है और 111.19 वर्ग किमी (42.93 वर्ग मील) वर्षा वन क्षेत्र को कवर करता है। यह असम घाटी के उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन का एक हिस्सा है और इसमें तीन भाग- जेयपोर (Jeypore), ऊपरी देहिंग नदी (Upper Dehing River) और डिरोक वर्षावन (Dirok Rainforest) शामिल हैं। इसे जून, 2004 को एक अभयारण्य घोषित किया गया था। यह अभयारण्य देहिंग पटकाई एलीफेंट रिज़र्व का भी हिस्सा है। 
  असम के देहिंग पटकाई एलीफेंट रिज़र्व (Dehing Patkai Elephant Reserve) को न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश के सबसे अधिक पारिस्थितिक रूप से समृद्ध क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
  असम में वर्षा वन डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और शिवसागर ज़िलों में 575 वर्ग किमी (222 वर्ग मील) से अधिक क्षेत्र में फैले हुए हैं। इन वर्षा वनों का विस्तार अरुणाचल प्रदेश के तिरप एवं चांगलांग ज़िलों में भी है। विस्तृत क्षेत्र और घने जंगलों के कारण इन वनों को अक्सर पूर्व का अमेज़नकहा जाता है।  अतः विकल्प (a) सही है।
 
5.   भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण’ (FSSAI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
1.      भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरणएक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है।
2.      FSSAI की स्थापना केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत की गई थी।
3.      FSSAI  का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.    केवल 2 और 3
C.    केवल 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक वैधानिक निकाय निकाय है। अतः कथन 1 सही नहीं है। 
  भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की स्थापना खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006’ (Food Safety and Standards Act, 2006) के तहत केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गतकी गई थी। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  FSSAI  का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।  अतः कथन 3 सही है।
 
6.   लोनार झील के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह झील महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले में अवस्थित है।
2.      इसका निर्माण प्लीस्टोसीन काल में उल्कापिंड के गिरने से हुआ था। 
3.      यह एक अधिसूचित राष्ट्रीय भू-विरासत स्मारक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    1, 2 और 3
D.    केवल 1 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले के लोनार में स्थित एक क्रेटर झील (Crater-Lake) है। अतः कथन 1 सही है। 
  इसका निर्माण प्लीस्टोसिन काल (Pleistocene Epoch) में उल्कापिंड के गिरने से हुआ था जो 1.85 किमी. के व्यास एवं 500 फीट की गहराई के साथ बेसाल्टिक चट्टानों से निर्मित है। अतः कथन 2 सही है।
  लोनार झील एक अधिसूचित राष्ट्रीय भू-विरासत स्मारक (National Geo-heritage Monument) भी है। इस झील का पानी खारा एवं क्षारीय दोनों प्रकार का है। अतः कथन 3 सही है।
 
7.   निम्नलिखित में से कौन हाल ही में समाचारों में रहे पद ‘iFLOWS-Mumbai’ की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?
A.    यह COVID-19 से संबंधित शहरी निगरानी प्रणाली है।
B.     यह एक अत्‍याधुनिक एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली है।
C.    यह मुंबई शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिये एक इलेक्ट्रॉनिक राजमार्ग प्रणाली है।
D.    यह मुंबई शहर में सौर ऊर्जा प्रणाली को बढ़ावा देने की एक पहल है।
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  आईफ्लोस-मुंबई’ (iFLOWS-Mumbai) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Science) द्वारा मुंबई शहर में बाढ़ की तीव्रता को कम करने के लिये विकसित की गई अत्‍याधुनिक एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली है। इस चेतावनी प्रणाली में मुंबई शहर की बाढ़ प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिये विशेष रूप से अधिक वर्षा की घटनाओं एवं चक्रवातों के दौरान मुंबई के लिये प्रारंभिक चेतावनी का प्रावधान किया गया है। अतः विकल्प (b) सही है।
 
8.   नेचर इंडेक्स’ (Nature Index) किस क्षेत्र से संबंधित है?
A.    जलवायु परिवर्तन के प्रति सुभेद्य देशों की रैंकिंग से
B.     प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न देशों की रैंकिंग से
C.    स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों की रैंकिंग से
D.    विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं की रैंकिंग से
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  नेचर इंडेक्स’, 82 उच्च गुणवत्ता वाली विज्ञान पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध-लेखों के आधार पर तैयार किया जाने वाला डेटाबेस है। यह डेटाबेस नेचर रिसर्च’ (Nature Research) द्वारा संकलित किया गया है जो अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रकाशन कंपनी स्प्रिंगर नेचर’ (Springer Nature) का एक प्रभाग है।
  नेचर इंडेक्समें विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं की वैश्विक, क्षेत्रीय तथा देशों के अनुसार रैंकिंग जारी की जाती है।  अत: विकल्प (d) सही है।
 
9.   यह अफ्रीकी ग्रेट लेक्स क्षेत्र (African Great Lakes Region) के भीतर पूर्वी अफ्रीका का एक देश है। इसके उत्तर-पूर्व में अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलिमंजारो अवस्थित है। अफ्रीकी महाद्वीप की तीन महान झीलें आंशिक रूप से यहाँ अवस्थित हैं। इसका सबसे बड़ा शहर एवं बंदरगाह दार-एस-सलाम (Dar-es-Salaam) है।
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस अफ्रीकी राष्ट्र का वर्णन किया गया है?
A.    मोज़ाम्बिक
B.     तंज़ानिया
C.    युगांडा
D.    ज़ाम्बिया
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  तंज़ानिया अफ्रीकी ग्रेट लेक्स क्षेत्र (African Great Lakes Region) के भीतर पूर्वी अफ्रीका का एक देश है। इसके उत्तर में युगांडा, पूर्वोत्तर में केन्या, पूर्व में कोमोरो द्वीप और हिंद महासागर, दक्षिण में मोज़ाम्बिक एवं मलावी, दक्षिण-पश्चिम में ज़ाम्बिया, पश्चिम में रवांडा, बुरुंडी एवं कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अवस्थित हैं।
  अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलिमंजारो तंज़ानिया के उत्तर-पूर्व में अवस्थित है।
  अफ्रीकी महाद्वीप की तीन महान झीलें आंशिक रूप से तंज़ानिया के भीतर अवस्थित हैं। उत्तरी एवं पश्चिम में विक्टोरिया झील (अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील) और टैंगानिका झील (अफ्रीका महाद्वीप की सबसे गहरी झील) मछली की अनोखी प्रजातियों के लिये जानी जाती है और दक्षिण-पश्चिम में न्यासा झील अवस्थित है।  
  दार-एस-सलाम (Dar-es-Salaam) तंज़ानिया का सबसे बड़ा शहर एवं बंदरगाह भी है। अतः विकल्प (b) सही है।
 
10.   'अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनके निम्नलिखित कन्वेंशनों पर विचार कीजिये:
1.      रोज़गार के लिये न्यूनतम आयु, 1973
2.      बाल श्रम के सबसे बुरे रूप, 1999
3.      बलात् श्रम उन्मूलन, 1957
4.      संगठित एवं सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार पर कन्वेंशन, 1949 
उपर्युक्त में से भारत ने किनका अनुसमर्थन किया हैं?
A.    केवल 1 , 2 और 4
B.     केवल 2, 3, और 4
C.    केवल 1, 2 और 3
D.    केवल 1, 3 और 4
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  हाल ही में  भारत ने 'अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन’ (International Labour Organization- ILO) के कन्वेंशन संख्या- 138 (रोज़गार के लिये न्यूनतम आयु, 1973) और कन्वेंशन संख्या- 182 (बाल श्रम के सबसे बुरे रूप, 1999) का अनुसमर्थन किया है।
  इन दो प्रमुख ILO कन्वेंशनों के अनुसमर्थन के साथ ही भारत  ILO के आठ  प्रमुख कन्वेंशनों में से 6 का अनुसमर्थन कर चुका है। चार अन्य कन्वेंशन बलात् श्रम उन्मूलन, 1930 (कन्वेंशन संख्या- 29), बलात् श्रम उन्मूलन, 1957 (कन्वेंशन संख्या- 105), समान कार्य के लिये समान पारिश्रमिक, 1951 (कन्वेंशन संख्या- 100), रोज़गार तथा भेदभाव (रोज़गार और व्यवसाय) कन्वेंशन, 1958 (कन्वेंशन संख्या- 111) हैं।
  भारत ने संघ की स्वतंत्रता एवं संगठित होने के अधिकार की सुरक्षा पर कन्वेंशन’, 1948 (संख्या 87) तथा संगठित एवं सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार पर कन्वेंशन’, 1949 (संख्या 98) का अनुसमर्थन नहीं किया गया है। अत: विकल्प (c) सही है।
 
11.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      राइट्स इश्यूस्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा अतिरिक्त पूंजी जुटाने की एक प्रकिया है।
2.      राइट्स इश्यूप्रक्रिया में नए निवेशकों को अवसर नहीं दिया जाता है।
3.      राइट्स इश्यूके माध्यम से एक निश्चित धनराशि एकत्रित करने वाली सभी सूचीबद्ध संस्थाओं को RBI के समक्ष ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट दाखिल करना होता है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  राइट्स इश्यूका अभिप्राय एक ऐसे तंत्र से होता है जिसके द्वारा कंपनियाँ अपने मौजूदा शेयरधारकों से अतिरिक्त पूंजी जुटा सकती हैं। अतः कथन 1 सही है।
  इस तंत्र का प्रयोग स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा किया जाता है और इस तंत्र में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक ही भाग ले सकते हैं और कंपनी के अतिरिक्त शेयर खरीद सकते हैं, इस प्रकार इस तंत्र में नए निवेशकों को अवसर नहीं दिया जाता है। अतः कथन 2 सही है।
  नियमों के अनुसार, किसी भी कंपनी को राइट्स इश्यूतंत्र का प्रयोग कर धन जुटाने के लिये शेयरधारकों की बैठक की आवश्यकता नहीं होती है और केवल निदेशक मंडल (Board of Directors) से अनुमोदन प्राप्त करना ही काफी होता है। 
  राइट्स इश्यूके माध्यम से 25 करोड़ रुपए तक की धनराशि एकत्रित करने वाली सूचीबद्ध संस्थाओं को अब SEBI के समक्ष ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट (Draft Offer Document) को दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
 
12.  ‘’बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन' (UNCRC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह कन्वेंशन 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के व्यवसाय में कार्य करने पर प्रतिबंध आरोपित करता है।
2.      इसे संयुक्त राष्ट्र महासभाद्वारा वर्ष 1989 में अपनाया गया था।
3.      भारत द्वारा इस कन्वेंशन को अनुमोदित नहीं किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 3
B.     केवल 3
C.    केवल 1 और 2
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  20 नवंबर, 1989 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 'बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन' (UNCRC) को अपनाया गया थाजो 18 वर्ष की आयु के सभी बच्चों की किसी भी प्रकार के व्यवसाय में लगाने पर प्रतिबंध आरोपित करता है।  अत: कथन 1 और 2 सही हैं। 
  भारत द्वारा UNCRC को वर्ष 1992 में अनुमोदित किया गया था। अत: कथन 3 सही नहीं है।
  यह कन्वेंशन बच्चों को आर्थिक शोषण से बचाने के लिये ऐसे कार्यों की पहचान करके, उन्हें मान्यता देता है जो बच्चों के लिये खतरनाक हो सकते हैं तथा जिनसे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो सकती है।
 
13.  निम्नलिखित में से कौन महाराष्ट्र के भक्ति आंदोलन से संबंधित संत थे?
1.      ज्ञानदेव
2.      चैतन्य
3.      तुकाराम
4.      शंकरदेव
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    1, 2, 3 और 4
B.     केवल 1 और 3
C.    केवल 3 और 4
D.    केवल 1 और 4
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  ज्ञानदेव (या ध्यानेश्वर) 13वीं शताब्दी में महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन के संस्थापक थे। यह महाराष्ट्र धर्म कहलाता था। उन्होंने भगवत गीता पर एक टीका की रचना की जिसे ज्ञानेश्वरी या ध्यानेश्वरी कहा जाता है। ज्ञानदेव या ध्यानेश्वर (Dnyaneshwar) को वारकरी संप्रदाय का संस्थापक माना जाता है। 
  महाराष्ट्र में एक अन्य भक्तिकालीन संत तुकाराम थे जो शिवाजी के समकालीन थे। ये मराठा राष्ट्रवाद की पृष्ठभूमि के उदय हेतु उत्तरदायी थे। इन्होने सभी सामाजिक विभेदों का विरोध किया था।    
  15वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में शंकरदेव असम में वैष्णववाद के प्रमुख प्रचारक के रूप में उभरे। उनकी शिक्षाएँ भागवत धर्म के रूप में जानी जाती थीं क्योंकि वे भगवत गीता और भगवत पुराण पर आधारित थीं। 
  चैतन्य, बंगाल के एक प्रसिद्ध संत एवं समाज सुधारक थे जिन्होंने कृष्णा पंथ को लोकप्रिय बनाया। उन्होंने मानव के सार्वभौमिक बंधुत्व की घोषणा की तथा धर्म एवं जातिगत आधार पर सभी प्रकार के भेदों की निंदा की। अतः विकल्प (b) सही है।
 
14.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      अरावली पर्वत शृंखला का सर्वोच्च शिखर गुरु शिखर पर्वत गुजरात में अवस्थित है।
2.      मालवा का पठार, अरावली और विंध्य पर्वत शृंखलाओं के मध्य में अवस्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  अरावली पर्वत शृंखला विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है। यह उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर लगभग 300 मील तक विस्तृत है।
  अरावली पर्वत शृंखला भारत के तीन राज्यों गुजरात, राजस्थान, हरियाणा तथा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विस्तृत है।   
  राजस्थान के माउंट आबू में स्थित गुरु शिखर अरावली पर्वत शृंखला का सर्वोच्च शिखर है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  अरावली पर्वत शृंखला प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है और यहाँ अनेक प्रायद्वीपीय नदियों जैसे- बनास, लूनी सखी और साबरमती का उद्गम होता है। मालवा का पठार अरावली और विंध्याचल पर्वत शृंखलाओं के मध्य अवस्थित है।  अतः कथन 2 सही है।
 
15.   ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनाइजेशन' (GAVI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसकी स्थापना हाल ही में COVID-19 महामारी की वैक्सीन तैयार करने के लिये की गई है। 
2.      यह यूरोपीय संघ (EU) की एक पहल है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  बिल तथा मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) और संस्थापक सहयोगियों के एक समूह द्वारा विकासशील देशों में लागत प्रभावी वैक्सीन निर्माण के लिये वर्ष 2000 में 'ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनाइज़ेशन' (Global Alliance for Vaccines and Immunisation- GAVI) की स्थापना की गई थी। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही नहीं हैं।