UPSC CSE IAS Quiz Part-154

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-154

766.   राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण (National Biodiversity Authority-NBA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक वैधानिक निकाय है।
2. यह प्राधिकरण एक क्षेत्र को जैव-विविधता विरासत स्थल के रूप में अधिसूचित कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
767. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

अभिसमय / प्रोटोकॉल

उद्देश्य

1. जैव सुरक्षा पर कार्टाजेना प्रोटोकॉल

स्थानीय प्रजातियों के पारितंत्र और आवास आदि के लिये जोखिमकारी विदेशी प्रजातियों के अतिक्रमण की रोकथाम

2. रामसर अभिसमय

आर्द्रभूमियों का संरक्षण और सतत् उपयोग सुनिश्चित करना

3. जैव-विविधता पर अभिसमय 

संशोधित जीवों द्वारा उत्पन्न संभावित जोखिमों से जैव-विविधता की रक्षा करना।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

768. हाल ही में समाचारों में देखा गया यूनाइट अभियान’ (UNiTE Campaign) किससे संबंधित है?
A. वैश्विक स्तर आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम से।
B. जलवायु परिवर्तन के विरूद्ध अभियान से।
C. महिलाओं के खिलाफ हिंसा से।
D. आर्कटिक क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण से।

उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".


769. बोगनविले द्वीपजो हाल ही में स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु जनमत संग्रह के लिये समाचार में रहा, स्थित है?
A. चिली में
B. ऑस्ट्रेलिया में
C. पापुआ न्यू गिनी में
D. स्पेन में
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

770. भारत के संदर्भ में 'अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी’ (IAEA) के 'अतिरिक्त नयाचार' का अनुसमर्थन करने का निहितार्थ क्या है?
A. असैनिक परमाणु रिएक्टर IAEA के रक्षोपायों के अधीन आ जाते हैं।
B. सैनिक परमाणु अधिष्ठान IAEA के निरीक्षण के अधीन आ जाते हैं।
C. देश के पास नाभिकीय पुर्तिकर्त्ता समूह (NSG) से यूरेनियम के क्रय का विशेषाधिकार हो जाएगा।  
D. देश स्वतः NSG का सदस्य बन जाता है। 

उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".