UPSC CSE IAS Quiz Part-153

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-153

761. जैव उर्वरकोंके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
1. वे मेजबान पौधों के साथ सहजीवी संबंध बनाते हैं क्योंकि वे मृदा में वर्द्धित होते हैं।
2. वे अन्य उर्वरकों की तुलना में प्राकृतिक रूप से पौधों को उपलब्ध नाइट्रोजन और फास्फोरस की मात्रा बढ़ाते हैं।
3. जैव उर्वरक जीवों को पनपने और काम करने के लिये मिट्टी में पर्याप्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता नहीं होती है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
762. 5G तकनीक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन (LTE) से आगे की मोबाइल नेटवर्क की अगली पीढ़ी है।
2. यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के लिये विकसित किया गया नेटवर्क है।
3. यह अधिक ऊर्जा की खपत और अधिक विकिरण का उत्सर्जन करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
763. वाईफाई 6 तकनीक’ (WiFi 6 Technology) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसमें उच्चतम गीगाबिट गति तक की उच्च डाटा संचरण गति होती है।
2. सघन वातावरण में इसका प्रदर्शन उच्च-स्तरीय होता है।
3. यह पूर्ववर्ती संस्करणों की तुलना में अधिक ऊर्जा की खपत करेगा।
4. यह उपयोगकर्त्ताओं एवं उपकरणों की अधिक संख्या होने पर भी कम विलंबता और संवर्द्धित क्षमता प्रदान करता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
764. बुडापेस्ट कन्वेंशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह साइबर अपराध पर एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षीय संधि है।
2. भारत इस कन्वेंशन का नवीनतम हस्ताक्षरकर्त्ता देश है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
765. पेरिस समझौते के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान’ (NDC) के संदर्भ में भारत के पहले NDCs में निम्नलिखित में से कौन-सा/से शामिल है/हैं?
1. सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता में वर्ष 2005 के स्तर से वर्ष 2030 तक 33% से 35% तक की कमी लाना।
2. वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा संसाधनों से लगभग 40% संचयी विद्युत् स्थापित क्षमता प्राप्त करना।
3. वर्ष 2030 तक अतिरिक्त वनों और वृक्षों के माध्यम से 2.5 से 3 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड समतुल्य अतिरिक्त कार्बन सिंक का निर्माण करना।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".