। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-152

1. संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (UNCCD) 1992 के रियो पृथ्वी सम्मेलन का परिणाम है।
2. UNCCD का वित्तीय तंत्र वैश्विक पर्यावरण सुविधा द्वारा प्रबंधित है।
3. सतत् विकास लक्ष्य -10 मरुस्थलीकरण रोकथाम से संबंधित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
757. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
|
कृषि का प्रकार |
विशेषता |
|
1. आदिम निर्वाह कृषि |
कर्तन एवं दहन कृषि |
|
2. गहन निर्वाह कृषि |
उच्च जनसंख्या दबाव वाली भूमि पर कृषि |
|
3. गहन निर्वाह कृषि |
उच्च निवेश जैसे उच्च पैदावार वाले बीजों का उपयोग |
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
758. मृदा संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यदि महीन कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक है तो इसे दुमट मृदा कहा जाता है।
2. मृण्मय मृदा (Clayey Soil), बालू, चिकनी मृदा और एक अन्य प्रकार के मृदा कण का मिश्रण है जिसे गाद के रूप में जाना जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
759. फसली ऋतुओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. शीतकालीन महीनों के दौरान एक अल्पावधिक ऋतु को ज़ायद ऋतु कहा जाता है।
2. गन्ना केवल एक उष्णकटिबंधीय फसल है और इस तरह यह गर्म एवं आर्द्र परिस्थितियों में अच्छी तरह से बढ़ता है।
3. मूंगफली एक खरीफ फसल है और यह भारत में उत्पादित प्रमुख तिलहन फसलों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
760. हनी मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मधुमक्खी पालन और संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये यह पहल शुरू की गई है।
2. यह मिशन कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















