UPSC CSE IAS Quiz Part-144

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-144

716. कौटिल्य द्वारा प्रतिपादित चार विद्याओं के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
      विद्या                संबद्ध विषय 
1. वार्ता                 दार्शनिक एवं नैतिक ज्ञान 
2. दंडनीति           कानून एवं प्रवर्तन
3. आन्वीक्षिकी      आर्थिक नीति
4. त्रयी                  वेदों का ज्ञान
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
717. थालीनोमिक्सशब्द के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1. यह भारत में आमजन द्वारा भोजन की एक थाली के लिये किये गए भुगतान को निर्धारित करने का प्रयास है।
2. वर्ष 2015-16 के बाद से शाकाहारी भोजन की थाली के निरपेक्ष मूल्य में काफी वृद्धि हुई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
718. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में प्रयुक्त डेट ओवरहेंग’ (Debt Overhang) शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है?
A. यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से सरकारी गारंटी युक्त नए ऋण की उपलब्धता है।
B. यह एक ऐसी स्थिति है जहाँ किसी राष्ट्र को चालू खाता घाटा और बजट घाटा दोनों होते हैं।
C. यह एक ऐसी स्थिति है जहाँ उधारकर्त्ता की सभी मौजूदा आय संचित ऋण के भुगतान में उपयोग हो जाती है।
D. यह एक ऐसी स्थिति है जहाँ बड़ी संख्या में ऋण अल्पावधि में डिफ़ॉल्ट हो जाते हैं।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

719. भारत में उद्यमी गतिविधियों (Entrepreneurial Activities) के वितरण में स्थानिक विविधता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र संबंधी उद्यमी गतिविधियाँ सर्वाधिक है।
2. विनिर्माण क्षेत्र में उद्यमी गतिविधियाँ  गुजरात, मेघालय, पुदुचेरी और राजस्थान में सर्वाधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
720. पेस्टे पेटिस रुमिनेंट्स (PPR) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक विषाणुजनित रोग है जो पशुओं के साथ-साथ मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकता है।
2. सरकार ने वर्ष 2025 तक PPR के इसके उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".