UPSC CSE IAS Quiz Part-145

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-145

721. शैडो बैंकिंग प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह पारंपरिक वाणिज्यिक बैंकिंग क्षेत्र के अतिरिक्त संचालित होता है।
2. यह निधि के अंतिम-आपूर्तिकर्त्ताओं और अंतिम-उपयोगकर्त्ताओं के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
722. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
1. रणनीतिक विनिवेश में सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई के स्वामित्व एवं प्रबंधन नियंत्रण को किसी अन्य इकाई जैसे निजी या सार्वजनिक को स्थानांतरित करना शामिल है।
2. निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) रणनीतिक विनिवेश के लिये नोडल विभाग है।
3. अलग विभाग के रूप में विनिवेश विभाग की स्थापना वर्ष 2004 में की गई थी।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
723. 'अर्थ गंगा' परियोजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका तात्पर्य गंगा से संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान देने के साथ एक संधारणीय विकास मॉडल से है।
2. अंतर्देशीय जलमार्ग इस परियोजना के सबसे महत्त्वपूर्ण स्तंभों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
724. डच डिज़ीज के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक विरोधाभासी स्थिति है जिसमें एक क्षेत्र में संवृद्धि देश की व्यापक अर्थव्यवस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।
2. इससे देश की मुद्रा का मूल्यह्रास होता है।
3. यह देश में आयात के सस्ते विकल्पों को प्रोत्साहित करता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
725. अक्सर समाचारों में देखा जाने वाला पद बैंक रनसंदर्भित करता है:
A. उस स्थिति को जब घर खरीदने वाले ऋणकर्त्ता ऋण भुगतान करने में विफल होते हैं।
B. उस स्थिति को जब एक निगम या सरकार एक परिपक्व बांड का भुगतान करने में विफल रहती है।
C. बढ़ती देनदारियों के कारण बैंकों में दिवालियेपन की एक स्थिति।
D. घबराहट की स्थिति में बड़ी संख्या में लोग द्वारा बैंकों से धन निकासी करना।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".