UPSC CSE IAS Quiz Part-143

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-143

711. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) निम्नलिखित में से किन प्रदूषकों की निगरानी करती है?
1. पारा
2. PM 10
3. बेंजीन
4. सीसा
5. PM 2.5
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 4
B. केवल 2 और 5
C. केवल 1, 2, 3 और 5
D. 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
712. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विश्व बैंक के अनुसार, वर्ष 2018 में उद्यमशीलता परिवेश के मामले भारत विश्व में प्रथम स्थान पर था।
2. संगठित क्षेत्र में पंजीकृत नई फर्मों की संख्या में पिछले एक दशक में निरंतर वृद्धि हुई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
713. भ्रष्टाचार बोध सूचकांक जो देशों को उनके सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार स्तर के अनुसार सूचीबद्ध करता है, किसके द्वारा तैयार किया जाता है?
A. विश्व बैंक द्वारा
B. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा
C. व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा
D. विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

714. निम्नलिखित में से कौन-सा/से वस्तु समूह आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में शामिल है/हैं?
1. पेट्रोलियम उत्पाद
2. दवाएँ
3. जूट वस्त्र
4. जैविक उर्वरक
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
715. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
       योजना              संबंधित मंत्रालय 
1. किसान रेल          कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
2. कृषि                    उड़ान नागरिक उड्डयन मंत्रालय
3. पी.एम. कुसुम       नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".