। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-142

1. कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाउस प्रभाव में सबसे बड़ा योगदानकर्त्ता है।
2. अन्य ग्रीन हाउस गैसों के विपरीत, फ्लोरिनेटेड गैसों का कोई प्राकृतिक स्रोत नहीं होता है।
3. कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में मीथेन की वैश्विक तापन क्षमता अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
707. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. संयुक्त राष्ट्र मरूस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय ( UNCCD) एक कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता है।
2. भारत ने हाल ही में पहली बार UNCCD के कॉप-14 का आयोजन किया है।
3. बॉन चैलेंज निम्नीकृत और गैर-वनीकृत भूमि के पुनर्स्थापन का एक वैश्विक प्रयास है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
708. परफॉर्म अचीव एंड ट्रेड (Perform Achieve and Trade) नामक योजना निम्नलिखित संगठनो में से किससे संबंधित है?
A. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो
B. जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल
C. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान
D. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
709. उत्प्रेरक परिवर्तक (कैटलिटिक कनवर्टर) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. उत्प्रेरक परिवर्तक से गुजरने पर अधजले हाइड्रोकार्बन, कार्बन डाइऑक्साइड और जल में परिवर्तित हो जाते है।
2. उत्प्रेरक परिवर्तक युक्त वाहनों में सीसा मिश्रित पेट्रोल का प्रयोग करना चाहिये क्योंकि सीसा उत्प्रेरक को सक्रिय करता है।
3. विषाक्त गैसों के उत्सर्जन को कम करने हेतु प्लैटिनम-पैलेडियम और रोडियम का उत्प्रेरक परिवर्तक में उत्प्रेरक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
710. हाल ही में समाचारों में देखी गई ‘बायो रॉक तकनीक’ किससे संबंधित है?
A. जीवाश्म ईंधनों की आयु निर्धारण से
B. प्रवालों के पुनर्स्थापन से
C. पर्यावरणीय प्रदूषकों के विभाजन से
D. कार्बन प्रच्छादान से
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















