। UPSC CSE IAS Quiz ।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-19
लक्ष्य उद्देश्य
1. सतत् विकास लक्ष्य 1 शून्य निर्धनता
2. सतत् विकास लक्ष्य 4 शून्य भूखमरी
3. सतत् विकास लक्ष्य 5 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
4. सतत् विकास लक्ष्य 6 स्वच्छ जल और स्वच्छता
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 4
D. उपरोक्त सभी
1. वैधानिक शहर का तात्पर्य ऐसे स्थान से है जहाँ कार्यशील पुरुष आबादी का कम-से-कम 75% भाग गैर-कृषि क्षेत्रक कार्यों में संलग्न हो।
2. जनगणना शहरों का वैधानिक शहर में संपरिवर्तन उन्हें 14वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्रीय सहायता के लिये पात्र बनाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
1. फॉर्मेलिन का उपयोग ताज़ा या शीतित मछली के शेल्फ-लाइफ को बढ़ाने के लिये किया जाता है।
2. फॉर्मेलिन प्रकृति में गैर-कैंसरकारी है।
3. फॉर्मेल्डिहाइड कई जानवरों और पौधों की प्रजातियों में उनके सामान्य उपापचय के उत्पाद के रूप में पाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
1. यह केवल सैन्य उपयोग के लिये एक आपातकालिक तेल भण्डारण व्यवस्था है।
2. इनका प्रबंधन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन विशेष प्रयोजन वाहन द्वारा किया जाता है।
3. भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा सामरिक पेट्रोलियम भंडारण वाला देश है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. केवल 2 और 3
1. यह गारंटी देता है कि किसी भी व्यक्ति को ऐसे देश में वापस जाने हेतु बाध्य नहीं किया जाना चाहिए जहाँ उन्हें उत्पीड़न, क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़े।
2. भारत की शरणार्थी नीति अवापसी के सिद्धांत को मान्यता देती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
















