UPSC CSE IAS Quiz Part-18

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-18

86.  'क्षमता की कमी' (Capability Deprivation) पद का प्रयोग प्रायः निम्नलिखित में से किस संदर्भ में किया जाता है?
A. खाद्य उत्पादन के मापन मे
B. आर्थिक विकास की रणनीति में
C. गरीबी के अनुमान में
D. जनसंख्या वृद्धि में
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

87.   निम्नलिखित में से कौन-से भारतीय संसद के कार्य है?
1. न्यायिक कार्य
2. वित्तीय कार्य
3. प्रतिनिधित्व कार्य
4. सांविधिक कार्य
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 4
C. केवल 1 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

88.  राज्यसभा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल संविधान द्वारा निर्धारित किया गया है।
2. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा किया जाता है।
3. प्रत्येक राज्य से सदस्य का चुनाव संविधान की चौथी अनुसूची द्वारा निर्धारित होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

89.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या के समान भागों को समान प्रतिनिधित्व प्रदान करना है।
2. अनुच्छेद 82 प्रत्येक जनगणना के बाद संसद को एक परिसीमन अधिनियम बनाने की शक्ति देता है।
3. 84वें संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा में सीटों के आवंटन को वर्ष 2026 तक जनगणना-2001 के आधार पर स्थिर कर दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

90.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. जनसांख्यिकी लाभांश अधिक लोगों के उत्पादक होने और अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करने की क्षमता को दर्शाता है।
2. जनसांख्यिकीय लाभांश के दोहन के लिये मज़बूत सामाजिक बुनियादी ढाँचा महत्त्वपूर्ण होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".