UPSC CSE IAS Quiz Part-17

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-17

81.  राज्य विधान परिषद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विधान परिषद का आकार संसद द्वारा निर्धारित किया जाता है।
2. विधान परिषद के 1/12 सदस्य राज्यपाल द्वारा नामित किये जाते हैं।
3. सदस्यों का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा गुप्त मतदान से किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

82.  निम्नलिखित में से कौन-से प्रस्ताव केवल लोकसभा में पेश किये जा सकते हैं?
1. अविश्वास प्रस्ताव
2. विशेषाधिकार प्रस्ताव
3. स्थगन प्रस्ताव
4. निंदा प्रस्ताव
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

83.  राज्य विधानसभा में एक विधेयक पारित होने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विधानसभा विधान परिषद की अवहेलना नहीं कर सकती है।
2. राज्यों में द्विसदनीय विधायिका के मामले में गतिरोध के समाधान हेतु संविधान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का प्रावधान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

84. संसद में विपक्ष का नेताके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. संसद में विपक्ष के नेता का पद एक वैधानिक पद है।
2. संविधान में इस पद का उल्लेख किया गया है।
3. इसे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

85.  लोकसभा और राज्यसभा की शक्तियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. किसी भी सामान्य कानून को संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित करना आवश्यक है।
2. धन विधेयक के मामले में लोकसभा के पास अधिक शक्तियाँ होती है।
3. 'अविश्वास प्रस्ताव' राज्यसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".