UPSC CSE IAS Quiz Part-16

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-16

76.  आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2017-18 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) द्वारा आयोजित किया गया था।
2. यह केवल शहरी क्षेत्रों दोनों के लिये श्रम बाजार संबंधी विभिन्न सांख्यिकीय संकेतकों के त्रैमासिक परिवर्तनों का मापन करता है।
3. दो-तिहाई से अधिक ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में संलग्न हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

77.  निम्नलिखित में से कौन-सा/से मंत्रिमंडल सचिवालय का/के कार्य है/हैं?
1. मंत्रिमंडल की बैठकों के लिये कार्य-सूची तैयार करना।
2. मंत्रिमंडल समितियों के लिये सचिवालयी सहायता।
3. मंत्रालयों को वित्तीय संसाधनों का आवंटन।
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

78.  निम्नलिखित में से कौन भारत के उपराष्ट्रपति पद पर रह चुके है?
1. मोहम्मद हिदायतुल्लाह
2. फखरुद्दीन अली अहमद
3. नीलम संजीव रेड्डी
4. शंकर दयाल शर्मा
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1 और 4
C. केवल 2 और 3
D. केवल 3 और 4
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

79.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. किसी राज्य के राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी न्यायालय में कोई दांडिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जायेगी।
2. किसी राज्य के राज्यपाल की परिलब्धियाँ और भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किये जाएंगे
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

80.   निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
A. भारत में एक ही व्यक्ति को एक ही समय में दो या अधिक राज्यों में राज्यपाल नियुक्त नहीं किया जा सकता है।
B. भारत में राज्यों के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त किये जाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किये जाते हैं।
C. भारत के संविधान में राज्यपाल को उसके पद से हटाने हेतु कोई भी प्रक्रिया निर्धारित नहीं की गई है।
D. विधायी व्यवस्था वाले केंद्रशासित प्रदेश में मुख्यमंत्री की नियुक्ति उप-राज्यपाल द्वारा बहुमत के आधार पर की जाती है।

उत्तरः C

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".