UPSC CSE IAS Quiz Part-15

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-15

71.  'मोटे अनाज' (Millets) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. ये सूखा ग्रस्त/वर्षा सिंचित क्षेत्रों में अच्छी तरह से वृद्धि करता हैं।
2. ये ग्लूटन सामग्री में समृद्ध होते हैं।
3. सीलियेक रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिये इसका सेवन लाभकारी होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

72.  अबोहर वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में अवस्थित है?
A.    मध्य प्रदेश
B.     राजस्थान
C.    उत्तर प्रदेश
D.    पंजाब
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

73.  राष्ट्रीय खनिज नीति 2019 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह पहले अस्वीकार के अधिकारकी शुरुआत करती है।
2. इसमें अंतर-पीढ़ी समता की अवधारणा का उल्लेख है।
3. यह नीति तटीय जलमार्गों के उपयोग पर ज़ोर देती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

74.  हाल ही में समाचारों में देखा गया उन्नति (UNNATI)’ कार्यक्रम संबंधित है
A. अभिनव शिक्षण कार्यक्रम से
B. कौशल विकास से
C. नैनोसैटेलाइट विकास से
D. एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने से
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

75.  अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (PISA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह यूनेस्को द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण है।
2. यह 15 वर्षीय छात्रों के पढ़ने, गणित और विज्ञान की साक्षरता का आकलन करने के लिये बनाया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".