UPSC CSE IAS Quiz Part-14

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-14

66. 'मंत्रिमंडल प्रणाली' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-75 में मंत्रिमंडल शब्द का उल्लेख है।
2. यह मंत्रिपरिषद का एक भाग है।
3. 44वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम (1978) द्वारा संविधान में संघ का मंत्रिमंडलशब्द शामिल किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

67.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपने पद पर बना रहता है।
2. प्रधानमंत्री के त्यागपत्र से मंत्रिपरिषद स्वत: विघटित हो जाती है।
3. प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को संसद भंग करने की अनुशंसा करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. केवल 1 और 3
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

68.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारतीय संविधान में मंत्रिमंडलीय समितियों का उल्लेख नहीं है।
2. हाल ही में सरकार ने रोज़गार और कौशल विकास पर मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है।
3. सभी मंत्रिमंडलीय समितियों का नेतृत्व भारत के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. केवल 1, 2 और 3
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

69.  मंत्रिपरिषदके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।
2. यह निकाय सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है।
3. मंत्रिपरिषद का आकार लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के 15% से अधिक नहीं हो सकता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. केवल 1 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

70.  निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के राष्ट्रपति की क्षमादान शक्ति का एक प्रकार लघुकरणका सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. दंडावधि को कम करना।
B. दंड और बंदीकरण दोनों को हटाना।
C. दंड के स्वरूप को बदलकर कम करना।
D. दंड पर अस्थायी रोक।
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".