UPSC CSE IAS Quiz Part-13

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-13

61. भारत के राष्ट्रपति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. संघ की कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है।
2. राष्ट्रपति के पास विवेकाधीन शक्तियाँ नहीं हैं।
3. राष्ट्रपति संसद का एक अंग है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. केवल 1 और 3
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

62. भारत के उपराष्ट्रपति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. वह राज्यसभा का पदेन सभापति होता है।
2. वह संसद का अंग नहीं है।
3. 11वें संविधान संशोधन में उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिये संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के प्रावधान को हटा दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

63. भारत में राज्य के राज्यपाल के कार्यालय के संदर्भ में सही उत्तर चुनिये:
A. राज्य के राज्यपाल का कार्यालय एक वैधानिक कार्यालय है।
B. राज्यपाल को पद की शपथ राष्ट्रपति द्वारा दिलाई जाती है।
C. राज्यपाल को राष्ट्रपति की तुलना में अधिक विवेकाधीन शक्तियाँ प्राप्त है।
D. राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष की अवधि का होता है।
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

64. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ अगस्त्यार्कूदम शिखर अवस्थित है?
A. केरल
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

65.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सुंदरबन मैंग्रोव वन गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है।
2. यह क्षेत्र भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है।
3. यह कई दुर्लभ और वैश्विक स्तर पर संकटग्रस्त वन्यजीवों की प्रजातियों जैसे कि प्रसिद्ध रॉयल बंगाल टाइगर, गंगा डॉल्फिन और ऑलिव रिडले कछुओं का आवास है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".