UPSC CSE IAS Quiz Part-12

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-12

56. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है?
1. राज्य विधान सभा का विघटन
2. राज्य की मंत्रिपरिषद को हटाया जाना
3. स्थानीय निकायों का विघटन
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

57. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. नदी बोर्ड अधिनियम,1956 अंतर्राज्यीय नदियों और नदी घाटियों के विनियमन और विकास हेतु अधिनियमित किया गया है।
2. जलभारतीय संविधान की समवर्ती सूची के तहत सूचीबद्ध है।
3. संसद, अंतर्राज्यीय जल विवादों पर न्यायालयों को अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने से रोक सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

58. राष्ट्रीय हित में भारत की संसद राज्य सूची के किसी भी विषय पर कानून बनाने की शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिये एक संकल्प-
A. लोकसभा द्वारा अपनी कुल सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए।
B. लोकसभा द्वारा अपनी कुल सदस्यता के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए।
C. राज्यसभा द्वारा अपनी कुल सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए।
D. राज्यसभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए।
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

59.  भारत की लैटेराइट मृदाओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?
1. ये आम तौर पर लाल रंग की होती हैं।
2. ये नाइट्रोजन और पोटॉश से समृद्ध होती हैं।
3. इनका राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अच्छा विकास हुआ है।
4. इन मृदाओं में टैपिओका और काजू की अच्छी उपज होती है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 1 और 4
D. केवल 2 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

60. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारत में हिमालय केवल पाँच राज्यों में फैला हुआ है।
2. पश्चिम घाट केवल पाँच राज्यों में फैला हुआ है।
3. पुलिकट झील केवल दो राज्यों में फैली हुई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".