IAS (Daily Quiz) February 2020-Part-6

IAS (MCQ Quiz) February 2020
Part-6
https://everestreader.blogspot.com/

1.      ब्रासीलिया घोषणा निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A.    महिला अधिकारों से
B.     कृषि निर्यात से
C.    जलवायु परिवर्तन से
D.    सड़क सुरक्षा से
उत्तरः
D
व्याख्याः
ब्राज़ील सरकार ने राजधानी ब्रासीलिया में 18-19 नवंबर, 2015 को दूसरा वैश्विक उच्च स्तरीय सड़क-सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया था और इसका सह-प्रायोजक विश्व स्वास्थ्य संगठन था। इस सम्मेलन में 2200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था तथा सम्मेलन के अंत में सड़क-सुरक्षा पर ब्रासीलिया घोषणा (Brasilia Declaration) को अपनाते हुए सभी ने अपने देशों में एक दशक में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या को आधा करने का संकल्प लिया था। अतः विकल्प (d) सही है।

2.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट को विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी किया जाता है।
2.   अक्तूबर 2019 में प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व की पाँचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund- IMF) द्वारा जारी किया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund- IMF) के अक्तूबर 2019 के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (World Economic Outlook) रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अतः कथन 2 सही है।

3.      राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इस आयोग का संबंध भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338A से है।
2.   इस आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और तीन पूर्णकालिक सदस्य शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 में संशोधन करके और संविधान (89वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा संविधान में एक नया अनुच्छेद 338A सम्मिलित करके की गई थी। अतः कथन 1 सही है।
इस आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और तीन पूर्णकालिक सदस्य (एक महिला सदस्य सहित) शामिल हैं। कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और NCST के सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर तीन वर्ष तक का होता है। इस आयोग के अध्यक्ष को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री तथा उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है, जबकि अन्य सदस्यों को भारत सरकार के सचिव पद का दर्जा दिया गया है। अतः कथन 2 सही है।

4.      भारतीय विधि आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   स्वतंत्र भारत का प्रथम विधि आयोग वर्ष 1955 में भारत के तत्कालीन अटॉर्नी जनरल एम.सी. शीतलवाड़ की अध्यक्षता में गठित किया गया था।
2.   21वें भारतीय विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त, 2018 को पूरा हो चुका है।
3.   यह एक संवैधानिक निकाय है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
A
व्याख्याः
भारत सरकार ने स्वतंत्र भारत का प्रथम विधि आयोग वर्ष 1955 में भारत के तत्कालीन अटॉर्नी जनरल एम.सी. शीतलवाड़ की अध्यक्षता में गठित किया। तब से 21 विधि आयोग गठित किये जा चुके हैं जिनमें से प्रत्येक का कार्यकाल 3 वर्ष था। अतः कथन 1 सही है।
21वें विधि आयोग जिसकी अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. एस. चौहान द्वारा की गई, ने 31 अगस्त, 2018 को अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था। अतः कथन 2 सही है।
भारतीय विधि आयोग तो एक संवैधानिक निकाय है और ही वैधानिक निकाय। यह भारत सरकार के आदेश से गठित एक कार्यकारी निकाय है। यह प्रमुख रूप से कानूनी सुधारों हेतु कार्य करता है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

5.      ज़ूनोटिक रोगों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
1.   पशुओं से मनुष्य में फैलने वाली बीमारियों को ज़ूनोटिक रोग कहा जाता है। 
2.   प्रतिवर्ष  6 जुलाई को विश्व ज़ूनोटिक दिवस मनाया जाता है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
पशुओं से मनुष्य में फैलने वाली बीमारियों को ज़ूनोटिक रोग कहा जाता है। विशेषज्ञ इसे ज़ूनोटिक (जीव-जंतुओं से मनुष्यों में फैलने वाला) संक्रमण का नाम देते हैं। अतः कथन 1 सही है।
प्रतिवर्ष 6 जुलाई को इन रोगों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये विश्व ज़ूनोटिक दिवस मनाया जाता है। अतः कथन 2 सही है।

6.      भारत के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कि कुल लंबाई वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से अधिक है।
2.   ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण एशियाई विकास बैंक के सहयोग से किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    1 और 2 दोनों
B.     केवल 1
C.    केवल 2
D.    तो 1 ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, लुधियाना (पंजाब) से दनकुनी (पश्चिमी बंगाल) तक है, जहाँ लुधियाना से सोननगर तक की लंबाई 1318 किलोमीटर तथा सोननगर से दनकुनी तक की लंबाई 538 किलोमीटर है अर्थात कुल लंबाई 1856 किलोमीटर है। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, यह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (महाराष्ट्र) से दादरी (उत्तरप्रदेश) तक है जिसकी लंबाई 1504 किलोमीटर है। अत: कथन 1 सही है।
बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच प्रोजेक्ट के अलावा संपूर्ण EDFC को विश्व बैंक से ऋण के सहयोग से बनाया जा रहा है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

7.      तिरूर वेटिला (Tirur Vettila) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इस भौगोलिक संकेतक का टैग दिया गया है।
2.   इसकी तीक्ष्णता का कारण यूजेनॉल (Eugenol) है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
वर्ष 2019 में जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्री ऑफ इंडिया ने केरल के तिरूर वेटिला (Tirur Vettila) को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication- GI) टैग दिया। तिरूर वेटिला एक प्रकार का पान (Betel Leaf) है जो केरल के मलप्पुरम ज़िले के तिरूर और आस-पास के इलाकों में उगाया जाता है। अतः कथन 1 सही है।
तिरूर वेटिला में अद्वितीय स्वाद एवं सुगंध जैसी कुछ विशेष जैव रासायनिक विशेषताएँ होती हैं। इसकी तीक्ष्णता का कारण इसमें उपस्थित यूजेनॉल (Eugenol) नामक प्रमुख तेल है। इसके पत्ते पौष्टिक होते हैं और इसमें एंटीकार्सिनोजेंस (Anticarcinogens) होता है जो कैंसर प्रतिरोधी दवाओं में प्रयोग किया जाता है। अतः कथन 2 सही है।

8.      नेटिव मैरिज़ एक्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इसे वर्ष 1875 में पारित किया गया।
2.   इस एक्ट में 14 वर्ष से कम आयु की कन्याओं का विवाह वर्जित कर दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
विवाह सुधार की दिशा में प्रथम प्रयास बाल विवाह के तीव्र विरोध के रूप में प्रारंभ हुआ। समाज सुधारकों के दबाव में बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिये वर्ष 1872 में नेटिव मैरिज़ एक्ट पारित किया गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इस एक्ट में 14 वर्ष से कम आयु की कन्याओं का विवाह वर्जित कर दिया गया। अतः कथन 2 सही है।

9.      यूरोपीय संघ की डेटा रणनीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इसका मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता का मानव-केंद्रित विकास सुनिश्चित करना है।
2.   इस रणनीति के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उच्च मूल्य वाले डेटा की मुफ्त उपलब्धता का प्रावधान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
हाल ही में यूरोपीय आयोग ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के मानव-केंद्रित विकास सुनिश्चित करने के लिये यूरोपीय संघ की डेटा रणनीति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर एक श्वेत-पत्र जारी किया है। अतः कथन 1 सही है।
वर्ष 2021 की शुरुआत तक यूरोपीय आयोग एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (Application Programming Interfaces- APIs) के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के उच्च मूल्य वाले डेटा को मुफ्त में उपलब्ध कराएगा। ध्यातव्य है कि API दो अलग-अलग एप्लीकेशन्स के बीच आपसी संपर्क स्थापित करने का एक विकल्प है। अतः कथन 2 सही है।

10.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   किलिकी भाषा का संबंध कालकेय जनजाति से है।
2.   कालकेय हिंदू पौराणिक कथाओं में असुरों का एक वर्ग है।
3.   बौद्ध धर्म में कालकेय को कालकांजक (Kalakanjaka) कहा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
राजामौली के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म बाहुबलीमें कालकेय जनजाति (Kaalakeya Tribe) की भाषा किलिकी’ (Kiliki) को लोकप्रिय बनाने के लिये एक वेबसाइट www.kiliki.in की शुरुआत की गई। अतः कथन 1 सही है।
कालकेय (Kaalakeya) हिंदू पौराणिक कथाओं में असुरों का एक वर्ग है। यह दानवों का एक शक्तिशाली, क्रूर एवं हिंसक कबीला था। कालकेय वैश्वानर (दानू का पुत्र) की पुत्री कालकाके वंशज थे। दानू एक आदिम देवी थी जिसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है, जो कि असुरों की माँ थी। अतः कथन 2 सही है।
बौद्ध धर्म में कालकेय को कालकांजक (Kalakanjaka) कहा गया है। इनका उल्लेख बौद्ध ग्रंथ महासमय सुत्त (Mahasamaya Sutta) में किया गया है। अतः कथन 3 सही है।

11.      निम्नलिखित में से कौन-से देश थाईलैंड के साथ सीमा साझा करते हैं?
1.   लाओस
2.   वियतनाम
3.   मलेशिया
4.   कंबोडिया
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1, 2 और 3
B.     केवल 1, 3 और 4
C.    केवल 1, 2 और 4
D.    1, 2, 3 और 4
उत्तरः
B
व्याख्याः
थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया का एक देश है तथा इसकी सीमा म्याँमार, लाओस, कंबोडिया और मलेशिया से मिलती हैं। अतः विकल्प (b) सही है।

12.      खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इनका आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किया जा रहा है।
2.   इसमें पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (अमृतसर) सबसे बड़े प्रतियोगी संस्थान हिस्सा ले रहे हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी, 2020 को देश में पहली बार आयोजित किये जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo india University Games) का शुभारंभ भुवनेश्वर (ओडिशा) में किया। अतः कथन 1 सही है।
इसमें पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (अमृतसर) क्रमशः 191 और 183 एथलीटों के साथ इस प्रतियोगिता में सबसे बड़े प्रतियोगी संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। अतः कथन 2 सही है।

13.      सार्क और बिम्सटेक के संबंध में निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिये:
1.   श्रीलंका
2.   पाकिस्तान
3.   भूटान
4.   मालदीव
5.   बांग्लादेश
उपर्युक्त देशों में से कोन-से देश दोनों समूहों में शामिल हैं?
A.    केवल 1, 2 और 5
B.     केवल 2, 3 और 4
C.    केवल 3, 4 और 5
D.    केवल 1, 3 और 5
उत्तरः
D
व्याख्याः
सार्क में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका देश शामिल हैं।
बिम्सटेक में बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान देश शामिल हैं, जिनमें से पाँच देश सार्क के भी सदस्य हैं।
बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, नेपाल और भूटान दोनों समूहों में शामिल हैं। अत विकल्प (d) सही है।

14.      केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इसका गठन वर्ष 1974 में किया गया था।
2.   यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक सांविधिक संगठन है। इसका गठन जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के अधीन सितंबर, 1974 में किया गया था। अतः कथन 1 सही है।
यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एक फील्ड संगठन के रूप में कार्य करता है तथा मंत्रालय को पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के उपबंधों के बारे में तकनीकी सेवाएँ भी प्रदान करता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

15.      राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इसकी स्थापना वर्ष 1967 में गुजरात के आणंद नामक स्थान पर की गई थी।
2.   राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के गठन के केंद्र में सहकारी सिद्धांत एवं सहकारी नीतियाँ हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना जुलाई 1965 में गुजरात के आणंद नामक स्थान पर की गई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के गठन के केंद्र में सहकारी सिद्धांत एवं सहकारी नीतियाँ हैं। अतः कथन 2 सही है।