
1. यह मध्य प्रदेश में स्थित है।
2. वर्ष 1958 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में शिवपुरी शहर के पास ऊपरी विंध्यन पहाड़ियों के एक हिस्से के रूप में स्थित है। अतः
कथन 1 सही
है।
इसे वर्ष 1958 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. प्रशासनिक अधिकरण का उद्भव भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 (42 वें संशोधन द्वारा) से हुआ है।
2. अधिकरण के निर्णय के खिलाफ अपील केवल उच्चतम न्यायालय में की जा सकती है।
3. अधिकरण में केवल न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है?
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
प्रशासनिक अधिकरण का उद्भव भारतीय संविधान के अनुच्छेद 323 (42वें संशोधन द्वारा) से हुआ है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
‘चंद्रकुमार मामले’ के बाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ में भी अपीलीय अधिकार प्रदान किया गया है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
अधिकरणों में न केवल न्यायाधीशों अपितु अन्य विशेषज्ञों की भी नियुक्ति की जाती है। अतः
कथन 3 सही
नहीं है।
|
1. यह पक्षी पूरे विश्व में पाया जाता है।
2. इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में संकटमुक्त (Least Concern) की श्रेणी में रखा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
रेड-व्हिस्कर्ड बुलबुल को क्रेस्टेड बुलबुल (Crested Bulbul) भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम पायक्नोनोटस जोकोसस (Pycnonotus
Jocosus) है। यह पक्षी विश्व के कई उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में तथा मुख्य रुप से एशिया में पाया जाता है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International
Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में संकटमुक्त (Least Concern) की श्रेणी में रखा गया है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह एक जियो इमेजिंग सैटेलाइट है।
2. इसे पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
3. इसे GSLV MK III के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
GISAT-1
एक जियो इमेजिंग सैटेलाइट है। अतः
कथन 1 सही
है|
इसे 36,000 किमी. दूर स्थित भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अतः
कथन 2 सही
नहीं है|
इसे GSLV MK II के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा। अतः
कथन 3 सही
नहीं है।
|
1. यह जनजाति कर्नाटक और केरल में निवास करती है।
2. इस जनजाति के पारंपरिक त्योहार हरि एवं जिटोरी हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
कोरकू जनजाति मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिज़र्व (Melghat Tiger
Reserve) के निकटवर्ती क्षेत्रों में पाई जाती है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
कोरकू जनजाति घास और लकड़ी से बनी झोपड़ियों में रहती है। प्रत्येक घर की संरचना में सामने वाला हिस्सा एलिवेटेड स्टेज की तरह होता है, इस एलिवेटेड स्टेज का उपयोग कृषि उपज के भंडारण हेतु किया जाता है। इस जनजाति के पारंपरिक त्योहार हरि एवं जिटोरी हैं जिनमें एक महीने तक पौधा रोपण अभियान चलाया जाता है। इस तरह ये लोग कुपोषण एवं पर्यावरण क्षरण का मुकाबला करते हैं। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. रैपिडजेन तकनीक पौधों के जीवन चक्र के दौरान प्रकाश, तापमान और आर्द्रता नियंत्रित करने वाली स्थितियों में तेज़ी लाती है।
2. ICRISAT एक गैर-लाभकारी संगठन है।
3. ICRISAT का मुख्यालय हैदराबाद (तेलंगाना) में है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) ने फसल चक्रों के समय को कम करने के उद्देश्य से भारत की पहली सार्वजनिक अनुसंधान सुविधा रैपिडजेन (RapidGen) शुरू की। रैपिडजेन (रैपिड जनरेशन एडवांसमेंट के लिये एक उपनाम) तकनीक पौधों के जीवन चक्र के दौरान प्रकाश, तापमान और आर्द्रता नियंत्रित करने वाली स्थितियों में तेज़ी लाएगी। अतः
कथन 1 सही
है।
ICRISAT
एक गैर-लाभकारी कृषि अनुसंधान संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 1972 में फोर्ड एवं रॉकफेलर फाउंडेशन द्वारा बुलाए गए संगठनों के एक संघ द्वारा की गई थी। अतः
कथन 2 सही
है।
इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) का मुख्यालय हैदराबाद (तेलंगाना) में है। अतः
कथन 3 सही
है।
|
A. जनवरी-दिसंबर
B. अप्रैल-मार्च
C. जुलाई-जून
D. मार्च- फरवरी
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of
india- RBI) अपने लेखांकन वर्ष (Accounting Year) को जुलाई-जून से परिवर्तित कर अप्रैल-मार्च करने पर विचार कर रहा है। RBI देश के वित्त के अधिक प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने हेतु अपने लेखांकन वर्ष को सरकार के वित्तीय वर्ष (Fiscal Year) के साथ संरेखित करना चाहता है ताकि राजकोषीय नीति एवं मौद्रिक नीति में समन्वय स्थापित किया जा सके। अतः
विकल्प (b) सही
है।
|
1. यह रिपोर्ट 867 पक्षी प्रजातियों के अध्ययन पर आधारित है।
2. इस रिपोर्ट को 10 विभिन्न संस्थानों के संयुक्त प्रयास से बनाया गया है।
3. रिपोर्ट के अनुसार, भारत के शहरों में सामान्य गौरैया की संख्या में वृद्धि हुई है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
स्टेट ऑफ़ इंडियाज़ बर्ड्स 2020 (SoIB) नाम से प्रकाशित यह रिपोर्ट भारतीय पक्षियों की 867 प्रजातियों के अध्ययन पर आधारित है। अतः
कथन 1 सही
है।
इस रिपोर्ट को तैयार करने में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, नेचर कंजर्वेसन फ़ाउंडेशन, वेटलैंड इंटरनेशनल, भारतीय जैव विविधता संस्थान, सालिम अली पक्षी, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी, विज्ञान एवं प्राकृतिक विज्ञान केंद्र जैसे 10 संस्थानों ने एक साथ काम किया है। अतः
कथन 2 सही
है।
रिपोर्ट के अनुसार शहरों तथा शहरी क्षेत्रों में सामान्य गौरैया की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है। अतः
कथन 3 सही
नहीं है।
|
1. यह भारतीय रेलवे द्वारा अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम IRCTC के लिये नियमित यात्री ट्रेनों को 'आउटसोर्स' करने का एक नया सक्रिय मॉडल है।
2. इस मॉडल के तीन प्रमुख घटक ढुलाई, लीज़ और कस्टडी हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
भारतीय रेलवे द्वारा अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (Indian Railway
Catering and Tourism Corporation-IRCTC) के लिये नियमित यात्री ट्रेनों को 'आउटसोर्स' करने का एक नया सक्रिय मॉडल कॉरपोरेट ट्रेन मॉडल है। अतः कथन 1 सही है।
इस मॉडल के तीन प्रमुख घटक ढुलाई (Haulage), लीज़ (Lease), और कस्टडी (Custody) हैं। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह परियोजना एशियाई विकास बैंक (ADB) के सहयोग से संचालित की जा रही है।
2. परियोजना के प्रारंभिक चरण में 100 ज़िलों को शामिल किया गया है।
3. यह परियोजना अटल भू-जल कार्यक्रम का समर्थन करने हेतु संचालित की जा रही है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
भारत के चुनिंदा राज्यों में भू-जल प्रबंधन में सुधार लाने के लिये विश्व बैंक ने एक नवीन ऋण आधारित परियोजना ‘प्रोजेक्ट साइनिंग’
(Project Signing) को प्रारंभ किया है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
प्रोजेक्ट साइनिंग के माध्यम अटल भुजल योजना में गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 78 ज़िलों को शामिल किया गया है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
यह परियोजना विश्व बैंक समर्थित अटल भू-जल योजना (Atal Bhujal
Yojana-ABHY) को समर्थन देने के लिये है। अतः
कथन 3 सही
है।
|
1. यह गुजरात राज्य के कच्छ की खाड़ी में अवस्थित एक ज्वारीय पत्तन है।
2. पूर्व में इसे ‘कांडला बंदरगाह’ के नाम से जाना जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
यह गुजरात राज्य के कच्छ की खाड़ी में अवस्थित एक ज्वारीय पत्तन है जिसे कांडला बंदरगाह ट्रस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है। दीनदयाल पोर्ट कांडला क्रीक में स्थित है और यह कच्छ की खाड़ी के मुहाने से 90 किलोमीटर की दूरी पर है। अतः
कथन 1 सही
है।
4
अक्तूबर, 2017
को इसका नाम ‘कांडला बंदरगाह’ से बदल कर ‘दीनदयाल बंदरगाह’ कर दिया गया था। दीनदयाल बंदरगाह पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से 256 समुद्री मील (दक्षिण-पूर्व में) एवं मुंबई बंदरगाह से 430 समुद्री मील (उत्तर-पश्चिम में) की दूरी पर अवस्थित है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है।
2. यहाँ फियोर्ड तटों का संकेंद्रण सबसे अधिक है।
3. इसे ‘मध्यरात्रि के सूर्य का देश’ कहा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
उत्तरी यूरोपीय देश नॉर्वे स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप (Scandinavian
Peninsula) के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी ओस्लो (Oslo) है। यह यूरोप का दूसरा न्यूनतम घनत्व वाला देश है। अतः
कथन 1 सही
है।
नॉर्वे की तटीय भूमि फियोर्ड तटों (Fiord Coast) का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। विश्व में फियोर्ड तटों का संकेंद्रण सबसे अधिक नॉर्वे में है। अतः
कथन 2 सही
है।
यहाँ औरोरा बोरेलिस (Aurora Borealis) नामक एक प्राकृतिक घटना आमतौर पर शरद और वसंत ऋतु के बीच आर्कटिक वृत्त के ऊपर देखी जाती है। गर्मियों में सूर्य आर्कटिक वृत्त के उत्तर में अस्त नहीं होता है जिसके कारण नार्वे को ‘मध्यरात्रि के सूर्य का देश’ कहा जाता है। अतः
कथन 3 सही
है।
|
1. ‘पाँचवीं अनुसूची के क्षेत्र’ ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें राज्यपाल आदेश द्वारा अनुसूचित क्षेत्र घोषित करे।
2. वर्तमान में 13 राज्यों में पाँचवीं अनुसूची के तहत क्षेत्र विद्यमान हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
संविधान के अंतर्गत ‘पाँचवीं अनुसूची के क्षेत्र’
(Fifth Schedule Areas) ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें राष्ट्रपति आदेश द्वारा अनुसूचित क्षेत्र घोषित करे। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
वर्तमान में 10 राज्यों - आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में पाँचवीं अनुसूची के तहत क्षेत्र विद्यमान हैं। अतः
कथन 2 भी
सही नहीं
है।
|
1. यह समझौता 27 जनवरी, 2020 को गुवाहाटी में किया गया।
2. इस समझौते के तहत पृथक बोडोलैंड राज्य के मांग को स्वीकार कर लिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में दशकों से चले आ रहे आतंरिक संघर्ष पर विराम लगाने के लिये 27 जनवरी, 2020
को केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में राजधानी दिल्ली में भारत सरकार, असम राज्य सरकार एवं बोडो समुदाय के बीच एक महत्त्वपूर्ण त्रिपक्षीय बोडो समझौता हुआ। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
इस समझौते के तहत सभी पक्षकारों (केंद्र सरकार, असम राज्य सरकार एवं बोडो समुदाय) ने पृथक बोडोलैंड राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की बजाय असम राज्य के अंतर्गत ही स्वायत्त बोडोलैंड क्षेत्र की व्यवस्था पर अपनी सहमति जताई है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. यह मिशन बृहस्पति ग्रह में अन्वेषण से संबंधित है।
2. इसे PSLV-XL से प्रक्षेपित किया जाएगा।
3. यह इसरो का पहला अंतरिक्ष-आधारित खगोल विज्ञान मिशन होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2
D. केवल 1 और 3
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
सूर्य के कोरोना का अध्ययन करने एवं पृथ्वी पर इलेक्ट्रॉनिक संचार में व्यवधान पैदा करने वाली सौर पवनों की जानकारी हासिल करने के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आदित्य L-1 मिशन को वर्ष 2020 में शुरू करने की योजना बनाई है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
ISRO
ने आदित्य L-1 को 400 किलो-वर्ग के उपग्रह के रूप में वर्गीकृत किया है जिसे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- XL (PSLV- XL) से लॉन्च किया जाएगा। अतः
कथन 2 सही
है।
सितंबर 2015 में एस्ट्रोसैट के बाद आदित्य एल-1 इसरो का दूसरा अंतरिक्ष-आधारित खगोल विज्ञान मिशन होगा। अतः
कथन 3 सही
नहीं है।
|














