
1. यह भारत के तेलंगाना राज्य में मनचेरियल ज़िला के जन्नाराम मंडल में स्थित है।
2. भारत सरकार ने वर्ष 2012 में इसे टाइगर रिज़र्व घोषित किया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
कवाल टाइगर रिज़र्व (Kawal Tiger
Reserve) भारत के तेलंगाना राज्य में मनचेरियल ज़िला (पुराना नाम आदिलाबाद ज़िला) के जन्नाराम मंडल में स्थित है। अतः
कथन 1 सही
है।
कवाल टाइगर रिज़र्व की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी और इसे वर्ष 1999 में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972
के तहत ‘संरक्षित क्षेत्र’ घोषित किया था। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में कवाल वन्यजीव अभयारण्य को टाइगर रिज़र्व घोषित किया था। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह अरुणाचल प्रदेश के सबसे पूर्वी भाग में स्थित टाइगर रिज़र्व है
2. इस टाइगर रिज़र्व को ‘हॉर्नबिल नेस्ट एडॉप्शन प्रोग्राम’ के लिये भारत जैव विविधता पुरस्कार मिला था।
3. यह उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु क्षेत्र में अवस्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं?
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2, 3 सभी
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
पक्के टाइगर रिज़र्व, जिसे पखुई टाइगर रिज़र्व के नाम से भी जाना जाता है, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश प्रदेश राज्य के पूर्वी कामेंग जिले में स्थित एक टाइगर रिज़र्व है। यह अरुणाचल प्रदेश राज्य में नामदफा रिज़र्व के पश्चिम भाग में स्थित है। अत:
कथन 1 सही
नहीं है।
इस टाइगर रिज़र्व ने ‘संकटापन्न प्रजातियों के संरक्षण' की श्रेणी में ‘हॉर्नबिल नेस्ट एडॉप्शन प्रोग्राम’ के लिये भारत जैवविविधता पुरस्कार (India
Biodiversity Award-IBA) जीता था। अत:
कथन 2 सही
है।
पक्के टाइगर रिज़र्व (नवंबर से मार्च तक ठंडे मौसम युक्त) उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु क्षेत्र में अवस्थित है। अत:
कथन 3 सही
है।
|
1. भारत में 10 नए स्थलों को आर्द्रभूमि के रूप में घोषित किया गया है।
2. घोषित नए आर्द्रभूमि स्थलों में उत्तर प्रदेश के पाँच स्थान शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
रामसर कन्वेंशन के तहत भारत के 10 स्थलों को आर्द्रभूमि के रूप में शामिल किया गया है, अत:
कथन 1 सही
है।
घोषित स्थलों में उत्तर प्रदेश के 6 स्थलों (नवाबगंज, पार्वती, आगरा, समसपुर, सांडी, सरसईनवार) को आर्द्रभूमि के रूप में मान्यता दी गई है, अत:
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. इसका आयोजन जयपुर में किया जा रहा है।
2. इस सम्मेलन का आयोजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का आयोजन सर्वोच्च न्यायलय परिसर नई दिल्ली में किया जा रहा है। अत:
कथन 1 सही
नहीं है।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अत:
कथन 2 सही
है।
|
1. G-20 समूह का पहला शिखर सम्मेलन संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुआ था।
2. वर्ष 2020 में G-20 के 15वें सम्मेलन की मेज़बानी सऊदी अरब करेगा।
3. वर्ष 2022 में इस सम्मेलन का आयोजन भारत में प्रस्तावित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
G-20
समूह अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। G-20 समूह प्रत्येक महाद्वीप से विकसित और विकासशील देशों के नेताओं को एक साथ लाता है। G-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
14-15
नवंबर, 2008
को G-20 समूह के पहले शिखर सम्मेलन का आयोजन वाशिंगटन डी.सी (संयुक्त राज्य अमेरिका) में हुआ था। अतः
कथन 1 सही
है।
वर्ष 2020 में 15वें सम्मेलन की मेज़बानी सऊदी अरब द्वारा की जाएगी। ध्यातव्य है कि इसी के साथ सऊदी अरब G-20 की अध्यक्षता करने वाला अरब जगत का पहला देश बन गया है। अतः
कथन 2 सही
है।
वर्ष 2022 में भारत 17वें G-20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। अतः
कथन 3 सही
है।
|
A. मेंढक की संकटापन्न प्रजाति।
B. भारत-श्रीलंका की नौसेना द्वारा किया गया युद्ध-अभ्यास।
C. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रारंभ डिजिटल प्लेटफॉर्म।
D. प्राचीन रेशम मार्ग के पुनरुत्थान के लिये भारत सरकार की पहल।
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
भारत सरकार की ‘व्यापार में सुगमता रिपोर्ट’
(Ease of Doing Business-EODB) पहल के एक भाग के रूप में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने SPICe+ (जिसे SPICe प्लस के रूप में जाना जाता है ) वेब फार्म (डिजिटल प्लेटफॉर्म) को अधिसूचित किया है।
इस वेब फाॅर्म से व्यापार की सुगमता में आने वाली समस्याओं यथा- प्रक्रियागत जटिलता, समय की देरी, अधिक लागत आदि का समाधान संभव हो पायेगा।
यह वेब फाॅर्म केंद्र सरकार के 3 मंत्रालयों (कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग) तथा 1 राज्य सरकार (महाराष्ट्र), को लगभग 10 सेवाएँ प्रदान करेगा। अत:
विकल्प (c) सही
है।
|
1. अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता निशानेबाज़ को अधिकतम 12 शस्त्र रखने की अनुमति दी गई है।
2. सामान्य व्यक्ति द्वारा रखे जाने वाले शस्त्रों की अधिकतम संख्या को 2 से बढ़ाकर 3 कर दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आयुध अधिनियम, 1959
एवं आयुध नियम, 2016
में संशोधन संबंधी अधिसूचना जारी की है।
संशोधन के अनुसार, अब अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता एवं विख्यात निशानेबाज़ को अधिकतम 12 शस्त्र रखने की रियायत दी गई है, जबकि पहले यह संख्या केवल 7 थी। अतः
कथन 1 सही
है।
आयुध (संशोधन) अधिनियम, 2019
द्वारा किये गए संशोधन के तहत किसी व्यक्ति द्वारा रखे जाने वाले शस्त्रों की अधिकतम संख्या को 3 से घटाकर 2 कर दिया गया है तथा जिन व्यक्तियों के पास 3 लाइसेंसी शस्त्र हैं तो उन्हें अपना कोई भी एक शस्त्र 13 दिसंबर, 2020
तक अधिनियम में दिये गए प्रावधान के अनुसार जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसकी शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी।
2. इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटी जोत वाले किसान परिवारों को 6,000 रुपए प्रतिवर्ष की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019
को लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
आरंभ में यह योजना केवल लघु एवं सीमांत किसानों (2 हेक्टेयर से कम जोत वाले) के लिये ही शुरू की गई थी, किंतु 31 मई, 2019
को कैबिनेट द्वारा लिये गए निर्णय के उपरांत यह योजना देश भर के सभी किसानों हेतु लागू कर दी गई। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. इसका दूसरा सम्मेलन हैदराबाद में आयोजित किया गया।
2. सम्मेलन का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय सागरीय सूचना सेवा केंद्र (INCOIS), हैदराबाद द्वारा किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
हाल ही में ‘तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लोचशीलता पर राष्ट्रीय सम्मेलन: 2020’ (National
Conference on Coastal Disaster Risk Reduction and Resilience: 2020-
CDRR&R) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। अत:
कथन 1 सही
नहीं है।
इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (National
Institute of Disaster Management- NIDM) द्वारा नई दिल्ली में किया गया। अत:
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. इसके अंतर्गत RBI द्वारा बैंकों को 1 से 2 वर्ष के लिये ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
2. इसके अंतर्गत ऋण प्रचलित रेपो रेट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति संबंधी कार्रवाइयों के प्रसारण और अर्थव्यवस्था में ऋण के प्रवाह को सुविधाजनक बनाने के लिये दीर्घकालिक रेपो परिचालन (Long Term Repo
Operation- LTRO) शुरू करने का निर्णय लिया है।
RBI
तरलता समायोजन सुविधा (Liquidity
Adjustment Facility- LAF) और सीमांत स्थायी सुविधा (Marginal Standing
Facility- MSF) के माध्यम से बैंकों को उनकी तत्काल ज़रूरतों के लिये 1-28 दिनों हेतु ऋण मुहैया कराता है, जबकि LTRO के माध्यम से RBI द्वारा रेपो रेट पर ही उनको 1 से 3 वर्ष के लिये ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
LTRO
एक ऐसा उपकरण है जिसके तहत केंद्रीय बैंक प्रचलित रेपो रेट पर बैंकों को एक साल से तीन साल की अवधि के लिये 1 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान करेगा तथा कोलेटरल के रूप में सरकारी प्रतिभूतियों को लंबी अवधि के लिये स्वीकार करेगा। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इसकी स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत की गई है।
2. यह संख्यासूचक मौसम भविष्यवाणी प्रणालियों को विकसित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (National Centre
for Medium Range Weather Forecasting- NCMRWF) भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत मौसम और जलवायु मॉडलिंग में उत्कृष्टता का केंद्र है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
इस केंद्र का उद्देश्य उन्नत संख्यासूचक मौसम भविष्यवाणी प्रणालियों को लगातार विकसित करना है तथा भारत और पड़ोसी क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास करके नए अनुप्रयोगों के माध्यम से ज्ञान और कौशल के उच्चतम स्तर को बनाए रखते हुए मौसम पूर्वानुमान में विश्वसनीयता और सटीकता बढ़ाना है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. विट्टल मंदिर कर्नाटक के हम्पी में स्थित है।
2. विट्टल मंदिर का निर्माण उत्तर भारत की नागर शैली में किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
हम्पी (कर्नाटक) में विट्टल मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी में कराया गया था। यह विजयनगर साम्राज्य के शासकों में एक प्रमुख राजा देवराय द्वितीय (1422 - 1446 ईस्वी) के शासनकाल के दौरान बनवाया गया था। अतः
कथन 1 सही
है।
विट्टल मंदिर दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला की द्रविड़ शैली में निर्मित है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. रिपोर्ट में दी गई रैंकिंग के अनुसार, पाकिस्तान विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित देश था।
2. वर्ष 2019 में गाज़ियाबाद विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
हाल ही में जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019 (World Air
Quality Report) में दी गई रैंकिंग के अनुसार, वर्ष 2019 में बांग्लादेश विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित देशों में पहले स्थान पर था। हालाँकि बांग्लादेश के समग्र प्रदूषण में तो कमी हुई है, किंतु वह अपेक्षाकृत काफी कम है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
इस रिपोर्ट में प्रदूषण को लेकर दी गई रैंकिंग में भारत 5वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में गाज़ियाबाद विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर था। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. ‘सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट’ लखनऊ की एक वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को इस पुरस्कार के लिये चुना गया है।
2. यह पुरस्कार 30 वर्ष से कम आयु की उन महिला वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्हें किसी एक या अधिक राष्ट्रीय अकादमियों जैसे- युवा वैज्ञानिक मेडल, युवा एसोसिएट आदि से सम्मानित किया जा चुका हो।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (Central Drug
Research Institute- CDRI), लखनऊ की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार- 2020 (SERB Women
Excellence Award- 2020) के लिये चुना गया है। अतः
कथन 1 सही
है।
यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु की उन महिला वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्हें किसी एक या अधिक राष्ट्रीय अकादमियों जैसे- युवा वैज्ञानिक मेडल, युवा एसोसिएट आदि से सम्मानित किया जा चुका हो। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
A. कृषि क्षेत्र से
B. स्वास्थ्य से
C. बैंकिंग क्षेत्र से
D. रक्षा क्षेत्र से
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
‘ऑपरेशन ट्विस्ट’ के अंतर्गत केंद्रीय बैंक दीर्घ अवधि के सरकारी ऋण पत्रों को खरीदने के लिये अल्पकालिक प्रतिभूतियों की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग करता है, जिससे लंबी अवधि के ऋणपत्रों पर ब्याज दरों के निर्धारण में आसानी होती है। इसके तहत RBI द्वारा ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) के तहत 10,000 करोड़ रुपए की सरकारी प्रतिभूतियों की एक साथ खरीद और बिक्री की जाएगी। ध्यातव्य है कि ऑपरेशन ट्विस्ट (Operation Twist) पहली बार वर्ष 1961 में अमेरिकी डॉलर को मज़बूत करने और अर्थव्यवस्था में नकदी प्रवाह को प्रोत्साहित करने के लिये लाया गया था। अतः
विकल्प (c) सही
है।
|














