
1. यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
2. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अंतर्गत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह योजना केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के अंतर्गत आती है।
2. इस योजना का संबंध अप्रत्यक्ष कर-संबंधी विवादों से है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
यह योजना केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Ministry of
Finance) के अंतर्गत आती है। इस योजना के तहत करदाता को केवल विवादित करों की राशि का भुगतान करने की आवश्यकता होगी और उससे ब्याज तथा दंड से पूरी तरह छूट मिलेगी। हालाँकि यह आवश्यक है कि करदाता देय कर राशि का भुगतान 31 मार्च, 2020
से पहले कर दें। 31 मार्च, 2020
के बाद जो लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहेंगे, उन्हें 10% अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। यह योजना 30 जून, 2020
तक प्रभावी रहेगी। अतः
कथन 1 सही
है।
‘विवाद से विश्वास योजना’ प्रत्यक्ष कर-संबंधी विवादों के लिये है जबकि ‘सबका विश्वास योजना’ अप्रत्यक्ष कर-संबंधी विवादों से संबंधित थी। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. कथक उत्तर प्रदेश की ब्रजभूमि की रासलीला परंपरा से जुड़ा हुआ है।
2. इसे ध्रुपद एवं ठुमरी गायन के माध्यम से व्यक्त किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
कथक उत्तर प्रदेश की ब्रजभूमि की रासलीला परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसमें पौराणिक कथाओं के साथ ही ईरानी एवं उर्दू कविता से ली गई विषय वस्तुओं का नाटकीय प्रस्तुतीकरण किया जाता है। अतः
कथन 1 सही
है।
भारत के शास्त्रीय नृत्यों में केवल कथक का ही संबंध मुस्लिम संस्कृति से रहा है। इसे ध्रुपद एवं ठुमरी गायन के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह गेहूँ की एक प्रजाति है।
2. इसे आईईटी 21845 नाम से भी जाना जाता है और यह आर्सेनिक प्रतिरोधी है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
यह चावल की एक प्रजाति है। इसे पश्चिम बंगाल के कृषि विभाग के अंतर्गत आने वाले राइस रिसर्च स्टेशन, चिनसुराह और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
मुक्तोश्री को आईईटी 21845 (IET 21845)
नाम से भी जाना जाता है। यह आर्सेनिक प्रतिरोधी है। चावल की इस नई किस्म को वर्ष 2013 में विकसित किया गया था जबकि पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2019 में मुक्तोश्री के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति दी थी। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इसमें 55 सदस्य देश शामिल हैं।
2. इसका सचिवालय आदिस अबाबा में स्थित है।
3. इसकी स्थापना आधिकारिक रूप से जुलाई 2004 में की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
अफ्रीकी संघ एक महाद्वीपीय निकाय है जिसमें अफ्रीका महाद्वीप के 55 सदस्य देश शामिल हैं। अतः
कथन 1 सही
है।
अफ्रीकी संघ का सचिवालय आदिस अबाबा में स्थित है। अतः
कथन 2 सही
है।
इसे वर्ष 1963 में अफ्रीकी एकता संगठन (Organisation of
African Unity) के स्थान पर आधिकारिक रूप से जुलाई 2002 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में स्थापित किया गया था। अतः
कथन 3 सही
नहीं है।
|
1. इसका संबंध दक्षिण अमेरिका के देश ब्राजील से है।
2. यह वायरस मानव कोशिकाओं को संक्रमित नहीं करता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
यारावायरस की खोज ब्राजील की एक झील में की गई। इस वायरस का नामकरण एक पज़लिंग ओरिजिन एंड फिलोजेनी (Puzzling Origin
And Phylogeny) के साथ अमीबा वायरस का एक नई वंशावली के रुप में किया गया है। अतः
कथन 1 सही
है।
इसे यारावायरस नाम ब्राजील की देशज जनजाति टूपी-गुआरानी (Tupi-Guarani) की पौराणिक कहानियों में ‘मदर आफ वाटर्स’
(Mother Of Waters) जिसे ‘यारा’
(Yara) कहा जाता है, को श्रद्धांजलि देते हुए दिया है। यह वायरस मानव कोशिकाओं को संक्रमित नहीं करता है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह नकली कीटनाशकों के प्रयोग से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का प्रावधान करता है।
2. इसमें कृषकों को कीटनाशकों के बारे में डिजिटल प्रारूप में जानकारी देने का प्रावधान है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
यह विधेयक नकली कीटनाशकों के प्रयोग से होने वाले नुकसान के संदर्भ में क्षतिपूर्ति का प्रावधान करता है। ध्यातव्य है कि यह प्रावधान इस विधेयक का सबसे महत्त्वपूर्ण बिंदु है। अतः
कथन 1 सही
है।
यह कीटनाशकों की ताकत और कमज़ोरी, जोखिम और विकल्पों के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्रदान कर किसानों को सशक्त करेगा। ध्यातव्य है कि सभी जानकारियाँ डिजिटल प्रारूप में और सभी भाषाओं में डेटा के रूप में उपलब्ध होंगी। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. ‘अपिअरी आन व्हील्स’ खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की अनूठी पहल है।
2. खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार का सांविधिक निकाय है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
मधुमक्खियों को आसानी से पालने एवं उनके बक्सों को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिये ‘अपिअरी आन व्हील्स’ खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की अनूठी पहल है। अतः
कथन 1 सही
है।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग 'खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम-1956' के तहत एक सांविधिक निकाय (Statutory Body) है। यह भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME)
के अंतर्गत आने वाली एक मुख्य संस्था है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इसके प्रथम सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2004 में बैंकाक में किया गया था।
2. भारत इसका संस्थापक सदस्य है।
3. इसके सदस्य देशों की संख्या 8 है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
जुलाई 2004 में बैंकाक में इसके प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बिम्सटेक (बांग्लादेश, भारत, म्याँमार, श्रीलंका और थाईलैंड तकनीकी और आर्थिक सहयोग) का नाम बदलकर बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल) रखा गया। अतः
कथन 1 सही
है।
प्रारंभ में इस संगठन की स्थापना में बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल थे और इसका नाम BIST-EC यानि बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड इकॉनोमिक काॅपरेशन था। अतः
कथन 2 सही
है।
सात सदस्य देशों का यह संगठन मूल रूप से एक सहयोगात्मक संगठन है जो व्यापार, ऊर्जा, पर्यटन, मत्स्यपालन, परिवहन और प्रौद्योगिकी को आधार बनाकर शुरू किया गया था लेकिन बाद में इसमें कृषि, गरीबी उन्मूलन, आतंकवाद, संस्कृति, जनसंपर्क, सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन को भी शामिल किया गया। अतः
कथन 3 सही
नहीं है।
|
1. इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में गंग वंश के शासक नरसिंह देव प्रथम ने कराया था।
2. यूनेस्को (UNESCO) ने वर्ष 1984 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर भगवान सूर्य के रथ का एक विशाल प्रतिरूप है। यह मंदिर ओडिशा के पुरी ज़िले में चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित है। कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में गंग वंश के शासक नरसिंह देव प्रथम ने कराया था। अतः
कथन 1 सही
है।
ओडिशा स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर को यूनेस्को (UNESCO) ने वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था और भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (Archaeological
Survey of India- ASI) इस मंदिर का संरक्षक है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
नासा के प्रस्तावित अंतरिक्ष मिशन संबंधित ग्रह
1. डेविंसी प्लस शुक्र
2. आयो वॉल्केनो ऑब्ज़र्वर शुक्र
3. ट्राईडेंट वरुण
4. वेरिटस बृहस्पति
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
A. 1, 3 और 4
B. 1 और 3
C. 2 और 4
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
NASA
द्वारा प्रस्तावित डेविंसी प्लस (DAVINCI+) अंतरिक्ष मिशन का उद्देश्य शुक्र ग्रह पर उपस्थित नोबल गैसों, रासायनिक संगठन, इमेजिंग प्लस (दृश्यों के माध्यम से शुक्र की आतंरिक सतह का परीक्षण) तथा वायुमंडलीय सर्वेक्षण करना है।
NASA
द्वारा प्रस्तावित आयो वॉल्केनो ऑब्ज़र्वर (IVO) अंतरिक्ष मिशन का उद्देश्य बृहस्पति के उपग्रह आयो का परीक्षण करना है, जिस पर कई सक्रिय ज्वालामुखी उपस्थित हैं।
NASA
द्वारा प्रस्तावित ट्राईडेंट अंतरिक्ष मिशन का उद्देश्य वरुण ग्रह के बर्फीले उपग्रह ट्राइटन (Triton) का अवलोकन करना है ताकि वैज्ञानिक सौरमंडल में रहने योग्य ग्रहों के विकास को समझ सकें।
NASA
द्वारा प्रस्तावित वेरिटस (VERITAS) अंतरिक्ष मिशन का उद्देश्य शुक्र ग्रह की सतह का अध्ययन करके यह पता लगाना है कि शुक्र ग्रह की विशेषताएँ पृथ्वी से अलग क्यों हैं।
अतः विकल्प (b) सही है। |
1. स्वतंत्रता से पूर्व गोवा ब्रिटेन का उपनिवेश था।
2. प्रतिवर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
भारत में पुर्तगाली औपनिवेशिक युग का प्रारंभ 1502 ई में हुआ, जब पुर्तगाली साम्राज्य ने कोल्लम (पूर्व में क्विलोन), केरल में पहला यूरोपीय व्यापारिक केंद्र स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने दीव, दमन, दादरा और नगर हवेली सहित भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कई अन्य परिक्षेत्रों का अधिग्रहण किया। गोवा स्वतंत्रता से पूर्व पुर्तगालियों का उपनिवेश था। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
प्रतिवर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस (Goa Libration
Day) के रूप में मनाया जाता है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह घरेलू उत्पादकों की सुरक्षा के लिये लगाई जाती है।
2. यह आयात सब्सिडी के नकारात्मक प्रभाव का मुकाबला करती है।
3. इसे एंटी-डंपिंग ड्यूटी के रूप में भी जाना जाता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 एवं 2
B. केवल 2 एवं 3
C. केवल 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
काउंटर वेलिंग ड्यूटी ऐसे आयातित उत्पादों पर लगाई जाती है जिन्हें उनके देश में पहले से ही सब्सिडी मिली हुई होती है।
ऐसी स्थिति में गैर सब्सिडी वाली घरेलू वस्तुएँ दौड़ में बनी रहें इसलिये यह ज़रूरी है कि आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त कर-भार आरोपित किया जाए। अतः
कथन 1 एवं
2
सही हैं।
इसके द्वारा डंपिंग अर्थात किसी वस्तु के अधिक आयात को प्रतिबंधित किया जाता है इसलिए इसे एंटी-डंपिंग ड्यूटी भी कहा जाता है। अतः
कथन 3 भी
सही है।
|
1. तलछट कोर
2. अंटार्कटिका की झीलें
3. फियोर्ड तट
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
दक्षिणी महासागर के तलछट कोर, अंटार्कटिका की झीलों, फ़ियोर्ड तट जैसे प्राकृतिक अभिलेखागार का उपयोग अलग-अलग कालानुक्रम की जलवायु परिवर्तनशीलता का अध्ययन करने में किया जाता है। अतः
विकल्प (d) सही
है
|
A. कृषि सुधार से
B. बैंकिंग सुधार से
C. जैव विविधता के संरक्षण से
D. डेटा सुरक्षा से
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
डिजिटल दुनिया में व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित करने के लिये एक फ्रेमवर्क की सिफारिश करने हेतु जुलाई 2017 में न्यायमूर्ति बी. एन. श्रीकृष्ण की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति की स्थापना की गई थी। अतः
विकल्प (d) सही
है।
|














