
1. एक संसद सदस्य सदन में जो कुछ भी कहता है वह संसद के नियमों के अनुशासन, सदस्यों की अच्छी समझ और राष्ट्रपति द्वारा कार्यवाही के नियंत्रण के अधीन है।
2. जिन शब्दों और वाक्यांशों को असंसदीय माना गया है उनमें Scumbag, Shit, Bad और Bandicoot शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
एक संसद सदस्य जो कुछ भी कहता है वह संसद के नियमों के अनुशासन, सदस्यों की अच्छी समझ (Good Sense) और पीठासीन अधिकारी द्वारा कार्यवाही के नियंत्रण के अधीन है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
असंसदीय शब्दावली निषेध संबंधी पुस्तक में जिन शब्दों और वाक्यांशों को असंसदीय माना गया है उनमें स्कंबैग (Scumbag), शिट (Shit), बैड (Bad- जैसे संसद सदस्य एक बुरा आदमी है) और बैंडिकूट (Bandicoot) आदि शामिल हैं। अतः
कथन 2 सही
है।
|
A. कर्नाटक
B. उत्तर प्रदेश
C. केरल
D. मेघालय
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
हाल ही में केरल सरकार द्वारा सी.एफ.एल. (Compact
Fluorescent Lamps-CFL) और फिलामेंट बल्ब (Filament Bulbs) की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिये नवंबर 2020 से ‘फिलामेंट-फ्री केरल’ नामक योजना को प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। अतः
विकल्प (c) सही
है।
|
1. इसका पूर्ण रुप साइंस एंड एप्लाइड रिसर्च एलायंस एंड सपोर्ट है।
2. इसकी स्थापना नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
सरस (SARAS) का पूर्ण रुप ‘साइंस एंड एप्लाइड रिसर्च एलायंस एंड सपोर्ट’
(Science and Applied Research Alliance and Support) है। अतः
कथन 1 सही
है।
कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने सरस (SARAS) नाम से एक केंद्र स्थापित किया है। इसका उद्देश्य कंपनी की परिचालन दक्षता में सुधार करना तथा इष्टतम स्तर पर संसाधनों का उपयोग करने के साथ-साथ नवाचार, आरएंडडी एवं कौशल विकास को बढ़ावा देना है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी ज़िले में स्थित है।
2. इसे अप्रैल 2007 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी ज़िले में तीन राज्यों (कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु) के त्रि-जंक्शन पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 321 वर्ग किमी. है। यह वर्ष 1986 में घोषित भारत के पहले बायोस्फीयर रिज़र्व (नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व) का हिस्सा है। अतः कथन 1 सही है।
तमिलनाडु राज्य सरकार ने अप्रैल 2007 में मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व में बाघों की घटती आबादी के कारण इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम- 1972 के तहत टाइगर रिज़र्व घोषित किया था। अतः कथन 2 सही है।
|
1. यह बांध सूडान सीमा के पास नील नदी पर बनाया जा रहा है।
2. यह इथियोपिया की सबसे बड़ी बांध परियोजना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
ग्रांड इथियोपियन रेनेसां डैम (Grand Ethiopian
Renaissance Dam- GERD) का निर्माण सूडान सीमा के पास नील नदी पर किया जा रहा है। अतः
कथन 1 सही
है।
यह पनबिजली बाँध इथियोपिया के तराई क्षेत्रों में नील नदी (अफ्रीका में उत्तर की ओर बहने वाली नदी) पर बनाया जा रहा है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह दक्षिण अमेरिका में एंडीज़ पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी है।
2. यह दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
माउंट एकांकागुआ दक्षिण अमेरिका की एंडीज़ पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी है। यह एक मृत ज्वालामुखी पर्वत है। अतः
कथन 1 सही
है।
यह दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना में स्थित है तथा यह एशिया के बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। माउंट एकांकागुआ की ऊँचाई 6962 मीटर है जबकि 8,850 मीटर की ऊँचाई के साथ माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
2. यह सैन्य अभ्यास दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर-2020 का पाँचवां संस्करण 13-26 फरवरी, 2020
के मध्य यूनाइटेड किंगडम के सेलिसबरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। अतः
कथन 1 सही
है।
यह अभ्यास दो साल में एक बार (बारी-बारी से एक बार भारत में तथा एक बार यूनाइटेड किंगडम में) आयोजित किया जाता है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. तेलंगाना
D. गुजरात
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी नागरिक निकायों (Civic Bodies) को मैनहोल (Manhole) और सीवर की सफाई करने वाले स्वच्छता कर्मचारियों हेतु सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिये आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वच्छता इकाइयाँ (Emergency
Response Sanitary Units- ERSU) स्थापित करने का निर्देश दिया है। अतः
विकल्प (b) सही
है।
|
1. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस वर्ष में दो बार 10 फरवरी और 10 अगस्त को मनाया जाता है।
2. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
कृमि मुक्ति दिवस वर्ष में दो बार 10 फरवरी और 10 अगस्त को सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में मनाया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी के संक्रमण से आंतों में उत्पन्न होने वाले परजीवी कृमि को खत्म करना है। अतः
कथन 1 सही
है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है। इस अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, आंगनवाड़ियों, निजी स्कूलों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 1-19 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोर एवं किशोरियों में कृमि से बचाव हेतु सुरक्षित दवा अलबेंडेजौल (Albendazole) दी जाती है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इसका आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
2. इस सम्मेलन की थीम भारत 2020: डिजिटल परिवर्तन थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
मुंबई में आयोजित ई- गवर्नेंस पर 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन किया गया। इस सम्मेलन में डिजिटल तकनीकों का उपयोग करके शासन में परिवर्तन: अवसर एवं चुनौतियों के विषय पर विचार-विमर्श का आयोजन भी किया गया था। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
ई- गवर्नेंस पर 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन में मुंबई घोषणा (Mumbai
Declaration) के माध्यम से वर्ष 2019 के शिलॉन्ग घोषणा में उल्लिखित ई-गवर्नेंस के रोडमैप को आगे ले जाने का लक्ष्य है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह कर्नाटक में प्रचलित एक प्राचीन लोकनाट्य कला है।
2. इसमें वर्णित अधिकांश कहानियाँ भागवत पुराण से संबंधित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
तेलंगाना (Telangana) में प्रचलित चिंदू यक्षगानम् (Chindu
Yakshaganam) एक प्राचीन लोकनाट्य है। यह प्राचीन कला दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में विकसित हुई। यह कर्नाटक के यक्षगान से मिलती- जुलती है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
चिंदू यक्षगानम् को ‘चिंदू भागवतम्’ भी कहा जाता है क्योंकि इसमें वर्णित अधिकांश कहानियाँ ’भागवतम्’
(Bhagavatam) से संबंधित हैं। भागवतम् का संबंध भागवत पुराण से है जो भगवान विष्णु के उपासकों के इतिहास पर आधारित है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इसकी स्थापना वर्ष 2002 में कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी के रूप में की गई थी।
2. ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिये यह केंद्र एवं राज्य सरकारों को परामर्श देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
NISG
को वर्ष 2002 में कंपनी अधिनियम 1956 (Companies
Act 1956) की धारा 25 के तहत एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी के रूप में बनाया गया था। इसमें 51% हिस्सा निजी क्षेत्र का और 49% हिस्सा सार्वजनिक क्षेत्र का है। अतः
कथन 1 सही
है।
NISG
केंद्र एवं राज्य सरकारों को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सेवा देने में मदद करने के लिये परामर्श देता है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह भारत सरकार द्वारा कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत स्थापित है।
2. यह भारतनेट परियोजना के लिये कार्यान्वयन एजेंसी है।
3. यह केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
यह भारत सरकार द्वारा कंपनी अधिनियम, 1956
के तहत 1000 करोड़ रुपए की अधिकृत पूंजी के साथ स्थापित एक स्पेशल पर्पज़ व्हीकल (SPV) है। अतः
कथन 1 सही
है।
इसे भारत में राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (National Optical
Fiber Network- NOFN) बनाने के लिये गठित किया गया है और यह भारतनेट परियोजना (BharatNet
Project) के लिये कार्यान्वयन एजेंसी है। अतः
कथन 2 सही
है।
यह संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of
Communications and Information Technology) के अंतर्गत आता है। अतः
कथन 3 सही
है।
|
1. इसका उद्गम महाराष्ट्र में महाबलेश्वर (सतारा) के निकट से होता है।
2. नागार्जुनसागर बाँध इसी नदी पर स्थित है।
3. गभद्रा, मालप्रभा, भीमा, घाटप्रभा आदि इसकी सहायक नदियाँ हैं।
उपर्युक्त कथनों में निम्नलिखित में से किस नदी को संदर्भित किया गया है?
A. कृष्णा
B. कावेरी
C. गोदावरी
D. भोगावती
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
कृष्णा
नदी
उद्गम
स्थल: इसका उद्गम महाराष्ट्र में महाबलेश्वर (सतारा) के निकट से होता है।
अपवाह
बेसिन: यह नदी चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से प्रवाहित होकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। नागार्जुनसागर बाँध इसी नदी पर स्थित है।
सहायक
नदियाँ: तुंगभद्रा, मालप्रभा, कोयना, भीमा, घाटप्रभा, यरला, वर्ना, बिंदी, मूसी और दूधगंगा।
अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।
|
1. इसका आयोजन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा ओडिशा में किया जाएगा।
2. इसमें भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्याँमार, नेपाल, भूटान और थाईलैंड भाग ले रहे हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास के दूसरे संस्करण की मेज़बानी ओडिशा में करेगा। अतः
कथन 1 सही
है।
इस अभ्यास में बिम्सटेक के सदस्य देशों में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्याँमार और नेपाल भाग ले रहे हैं जबकि अन्य दो सदस्य देश भूटान और थाईलैंड अभ्यास में भाग नहीं ले रहे हैं। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|














