UPSC CSE IAS Quiz Part-95

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-95

471. 'कोलिस्टिन एंटीबायोटिक' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोलस्टिन को रिजर्वएंटीबायोटिक के रूप में वर्गीकृत किया है।
2. मुर्गीपालन और पशु-आहार के पूरक के रूप में इसके उपयोग पर भारत में अभी तक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
3. ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 कोलिस्टिन के विनियमन से संबंधित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

472. निम्नलिखित में से किसका/किनका उपयोग कृत्रिम परिरक्षकों के रूप में किया जाता है?
1. नाइट्रेट्स
2. सल्फाइट्स
3. बेंजोएट
4. कृत्रिम एंटीऑक्सिडेंट
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 4
C. केवल 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

473. निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सभी कंपनियों को पिछले तीन वर्षों के निवल औसत लाभ का 2% CSR गतिविधियों में खर्च करना आवश्यक है।
2. वार्षिक रिटर्न दाखिल न करने पर आपराधिक कार्यवाही हो सकती है।
3. CSR प्रावधानों के किसी भी उल्लंघन के मामले में कारावास का प्रावधान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

474. ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2019 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 में संशोधन करता है और समलैंगिकता का गैर-अपराधीकरण करता है।
2. यह केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिये राष्ट्रीय परिषद (NCT) का प्रावधान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

475. 'दक्कन दंगों' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. रैयतवाड़ी व्यवस्था के तहत किसानों पर भारी कर लगाया जाता था।
2. साहूकारों और किसानों के बीच तनाव के कारण सामाजिक बहिष्कार आंदोलन हुआ।
3. अधिकांश साहूकार यूरोपीय मूल के थे।
नीचे दिये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".