। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-96
1. इस अधिनियम ने प्रांतीय स्तर पर द्विशासन को समाप्त कर दिया और इसे केंद्र में पेश किया।
2. इसने संघीय न्यायालय की स्थापना के लिये प्रावधान किया।
3. इसके द्वारा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की अवधारणा को पेश किया गया था।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
477. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा उत्तर वैदिक काल के बारे में सही नहीं है?
A. उत्तर वैदिक काल में निरंकुश राजतंत्रीय शासन प्रचलित था।
B. समिति लोगों की एक वृहद आम सभा थी।
C. सभा नामक संस्था न्यायिक अदालत के रूप में कार्य करती थी।
D. शतपथ ब्राह्मण में सभ्यता के केंद्र के सरस्वती से गंगा घाटी की ओर विस्थापित होने के संकेत हैं।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
478. उत्तर वैदिक युग की राजनीतिक प्रणाली में पदाधिकारियों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
|
पदाधिकारी |
कार्य |
|
1. संग्रहित्री |
सारथी |
|
2. भागदुघ |
कर संग्राहक |
|
3. तक्षण |
मुख्य न्यायाधीश |
|
4. सूत |
खजांची |
A. केवल 2
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
479. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीनों में मानव बुद्धि की तरह सोचने, समझने और उनके व्यवहार के अनुकरण की क्षमता को दर्शाती है। AI के संभावित अनुप्रयोग क्या हैं?
1. यह सामाजिक अपराधों को कम करने में मदद कर सकता है।
2. यह भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
3. यह पर्यावरण प्रदूषण से निपटने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
480. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मोबाइल एप ‘जन औषधि सुगम’ शुरू की गई है।
2. यह एप प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि परियोजना (PMBJP) केंद्रों के माध्यम से सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने संबंधी सरकार के लक्ष्य पूर्ति में सहायता करेगी।
3. PMBJP दवाओं की खरीद केवल विश्व स्वास्थ्य संगठन-गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (WHO-GMP) प्रमाणित निर्माताओं से ही की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















