UPSC CSE IAS Quiz Part-94

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-94

466. दिल्ली पैक्ट, 1950’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. भूमि सीमा समझौता
B. शरणार्थियों की समस्या
C. रियासतों का विलय
D. राष्ट्रमंडल की सदस्यता
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

467. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. संविधान सभा का गठन अप्रत्यक्ष चुनावों के आधार पर किया गया था।
2. प्रांतों की सीटें मुस्लिम, सिख और सामान्य वर्ग के बीच बांटी गईं थी।
3. रियासतों ने संविधान-निर्माण में भाग नहीं लिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

468. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

प्रकाशन

संबद्ध व्यक्तित्व

1. द सोशलिस्ट

एस. ए. डांगे

2. नवयुग

मुजफ्फर अहमद

3. लेबर-किसान गज़ट

नज़रुल इस्लाम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

469. 'रोटावायरस' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक गैर-संक्रामक बीमारी है।
2. इससे डायरिया और निर्जलीकरण की समस्या हो सकती है।
3. यह छोटी आंत को प्रभावित कर पाचन और अवशोषण में बाधा उत्पन्न करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

470. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. साबुन कठोर पानी में प्रभावी होते हैं जबकि अपमार्जक (डिटर्जेंट) मृदु जल में प्रभावी होते हैं।
2. अपमार्जकों के विपरीत साबुन जैव-निम्नीकरणीय होते हैं।
3. साबुन पर्यावरण के अनुकूल होते हैं जबकि अपमार्जक जलीय जंतुओं को प्रभावित कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 3
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".