UPSC CSE IAS Quiz Part-93

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-93

461. निम्नलिखित घटनाओं को सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिये:
1. ईस्ट इंडिया एसोसिएशन का गठन
2. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
3. इल्बर्ट बिल
4. इंडियन लीग का गठन
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. 4-3-2-1
B. 2-3-4-1
C. 1-4-2-3
D. 2-3-1-4
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

462. पिट्स इंडिया अधिनियम 1784 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कंपनी के नागरिक, सैन्य और राजस्व संबंधी मामलों पर नियंत्रण हेतु बोर्ड ऑफ कंट्रोल की स्थापना की गई थी।
2. बॉम्बे और मद्रास प्रेसिडेंसी को गवर्नर-जनरल के अधीन कर दिया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

463. भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. सुभाष चंद्र बोस को सर्वसम्मति से इस सत्र का अध्यक्ष चुना गया था।
2. इसमें आर्थिक नियोजन के माध्यम से देश के आर्थिक विकास के विचार पर चर्चा की गई थी।
3. भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस द्वारा चीन में एक चिकित्सा मिशन भेजने की स्वीकृति दी गई थी।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

464. संश्लेषित जीव विज्ञानके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह पहले से ही प्रकृति में मौजूद जैविक घटकों के पुनर्निर्देशन और निर्माण पर ध्यान केन्द्रित करता है।
2. दवा, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिये संभावित रूप से इसका उपयोग किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

465. निम्नलिखित में से कौन-सा/से नेता ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कॉन्ग्रेस से संबंधित थे?
1. लाला लाजपत राय
2. सी. आर. दास
3. पी.सी. जोशी
4. दीवान चमन लाल
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 4
C. केवल 2
D. केवल 1, 2 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".