UPSC CSE IAS Quiz Part-150

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-150

746. इनर लाइन परमिट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह मूल रूप से अंग्रेज़ों द्वारा अपने व्यावसायिक हितों की रक्षा के लिये बनाया गया था।
2. यह पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों के लिये अनिवार्य नहीं है।
3. पूरे पूर्वोत्तर भारत में इसे लागू किया जा रहा है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2 दोनों
B. केवल 1
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
747. अक्सर समाचारों में देखा जाने वाल फोर्दो (Fordow) संयंत्र कहाँ अवस्थित है?
A. रूस
B. उत्तर कोरिया
C. भारत
D. ईरान
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
748. निन्मलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. एलीफेंट बॉन्ड एक ऐसा बॉन्ड है जिसमें अघोषित आय की घोषणा करने वाले लोग इनमे अघोषित राशि का निवेश करने हेतु बाध्य होते हैं।
2. एलीफेंट बॉन्ड से प्राप्त आय का उपयोग केवल अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तीयन लिये किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
749. गन्ना उत्पादन के एक व्यावहारिक उपागम, जिसे धारणीय गन्ना उपक्रमण’ (Sustainable Sugarcane Initiative) के रूप में जाना जाता है, का क्या महत्त्व है?
1. कृषि की परंपरागत पद्धति की तुलना में इसमें बीज की लागत बहुत कम होती है।
2. इसमें बूंद-बूंद (ड्रिप) सिंचाई का प्रभावकारी प्रयोग हो सकता है।
3. इसमें रासायनिक/अकार्बनिक उर्वरकों का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता है।
4. कृषि की पारंपरिक पद्धति की तुलना में इसमें अंतराशस्यन (Intercropping) की अधिक गुंजाइश है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1, 2 और 4
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
750. निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन-सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है/हैं?
1. भूमि की कम या शून्य जुताई
2. खेत की सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग
3. फसल अवशेषों को खेत में ही रहने देना
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".