UPSC CSE IAS Quiz Part-149

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-149

741. एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. फसल, पशुधन, पक्षी और पौधे IFS के प्रमुख घटक हैं।
2. IFS पर्यावरणीय संधारणीयता और सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
742. सतत् कृषि के लिये राष्ट्रीय मिशन (NMSA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. NMSA विशेष रूप से वर्षा आधारित क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिये तैयार किया गया है।
2. NMSA जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC) के तत्त्वावधान में स्थापित किया गया है।
3. राष्ट्रीय बाँस मिशन (NBM), NMSA के प्रमुख कार्यक्रम घटकों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
743. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

शस्यन पद्धति

वर्णन

1. एलीलोपैथी

किसी पौधे की प्रजाति द्वारा अन्य प्रजातियों के विकास को बाधित करने हेतु रासायनिक पदार्थ मुक्त करना

2. डबल क्रॉपिंग

पहली फसल की कटाई के तुरंत बाद दूसरी फसल लगाना

3. रिले इंटरक्रॉपिंग 

एक ही खेत में अलग-अलग समय पर अलग-अलग फसलें लगाना

4. इंटरक्रॉपिंग

एक ही खेत में एक ही समय में दो या दो से अधिक फसलों की उपस्थिति

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
744. 'क्वांटम कंप्यूटर' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह विशिष्ट क्वांटम यांत्रिक घटनाओं के प्रत्यक्ष उपयोग पर आधारित है।
2. ऐसे कंप्यूटर सूचनाओं को बिट्स के रूप में संग्रहीत करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
745. दानाकिल डिप्रेशन (Danakil Depression) निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. यमन
C. इथियोपिया
D. रूस
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".