। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-118

A. अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट (ADR)
B. ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट (GDR)
C. स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDR)
D. ADR और SDR दोनों
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
587. वैश्विक अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी) है:
A. आसियान की एशिया में बुनियादी ढाँचे को उन्नत करने की पहल जो एशियाई विकास बैंक से प्राप्त ऋण द्वारा वित्तपोषित है।
B. निजी क्षेत्र और संस्थागत निवेशकों की पूंजी का संग्रहण करने हेतु विश्व बैंक का सहयोग है जो जटिल बुनियादी ढाँचे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) की तैयारी एवं संरचना की सुविधा प्रदान करता है।
C. OECD के साथ कार्य करने वाले विश्व के प्रमुख बैंकों का सहयोग है, जो उन अवसंरचना परियोजनाओं को विस्तारित करने पर केंद्रित है जिनमें गैर-सरकारी विनिवेश संग्रहीत करने की क्षमता है।
D. यह UNCTAD द्वारा वित्तपोषित एक पहल है जो विश्व में बुनियादी सुविधाओं के विकास को वित्तपोषित करने और सुगम बनाने का प्रयास करता है।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
588. अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/ बातें समान है/हैं?
1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
2. दोनों एक ही धार्मिक संप्रदाय से संबंधित हैं।
3. दोनों शिलाकृत स्मारक हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
589. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. नई स्वर्णिमा योजना पिछड़े वर्गों से संबंधित महिला उद्यमियों को सावधि ऋण प्रदान करती है।
2. नई स्वर्णिमा योजना को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (NBCFDC) द्वारा शुरू किया गया था।
3. NBCFDC वित्त मंत्रालय के अंतर्गत संचालित उपक्रम है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
590. निम्नलिखित में से कौन 'वाटर प्लस प्रोटोकॉल' का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. यह वर्षा जल संचयन के संवर्द्धन हेतु शुरू की गई एक पहल है।
B. यह स्कूलों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु एक पहल है।
C. यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह सुनिश्चित करने हेतु जारी दिशा-निर्देश है कि अनुपचारित अपशिष्ट-जल को वातावरण में न बहाया जाए।
D. इसका उद्देश्य देश में जल की कमी वाले क्षेत्रों में जल संकट की समस्या से निपटना है।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















