। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-117

1. बायोसिमिलर्स ब्रांडेड जैविक उत्पादों या जैविक पदार्थों के जेनेरिक समतुल्य उत्पाद हैं जो रासायनिक संश्लेषण के बजाय जैविक प्रक्रियाओं के माध्यम से बनाए जाते हैं।
2. बायोसिमिलर्स विभिन्न प्रकार के कैंसर, रूमेटोइड और गंभीर हृदयवाहिका विकारों के इलाज के लिये प्रयुक्त किये जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
582. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (WESP) रिपोर्ट विश्व बैंक और व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई है।
2. UNCTAD एक स्थायी अंतर-सरकारी निकाय है जिसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
583. वैश्विक सामाजिक गतिशीलता सूचकांक जारी किया जाता है:
A. विश्व आर्थिक मंच द्वारा
B. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा
C. एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा
D. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन द्वारा
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
584. मिशन पूर्वोदय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह खान मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
2. यह ग्रीनफील्ड इस्पात संयंत्रों की स्थापना में सुगमता प्रदान करेगा।
3. यह $5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के निर्माण में सहायक होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
585. निम्नलिखित में से कौन-सा कभी कभी समाचारों में दिखने वाले पद ‘आयात आवरण’ (इम्पोर्ट कवर) का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. यह किसी देश के आयात मूल्य और सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात को बताता है।
B. यह किसी देश के एक वर्ष में आयात के कुल मूल्य को बताता है।
C. यह दो देशों के बीच निर्यात और आयात के मूल्यों के अनुपात को बताता है।
D. यह उन महीनों की संख्या बताता है, जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतर्राष्ट्रीय रिज़र्व द्वारा किया जा सकता है।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















