। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-119

A. यह एक विषैला स्थलीय चपटा कृमि है जो केंचुए को नष्ट करता है।
B. यह औषधीय पौधे का एक प्रकार है जो उत्तर-पूर्व में पाया जाता है।
C. यह मेढक की सबसे छोटी प्रजाति है जो पश्चिमी घाट की देशज प्रजाति है।
D. यह कवक की एक आक्रामक प्रजाति है जो गेहूँ की फसल के लिये नुकसानदायक है।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
592. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. स्टूडेंट स्टार्ट-अप निधि (NIDHI) पुरस्कार का उद्देश्य केवल छात्र नवाचारों और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।
2. इन्हें कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
593. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
योजना/ कार्यक्रम उदेश्य
1. ध्रुव - अभिनव शिक्षण को प्रोत्साहित करना
2. युविका - अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर मौलिक ज्ञान प्रदान करना
3. उन्नति - नैनोसेटेलाइट विकास पर क्षमता निर्माण
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/ से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
594. निम्नलिखित में से कौन-सा निष्ठा (NISHTHA) कार्यक्रम का उद्देश्य है?
A. सरकारी स्कूलों में नामांकित सभी छात्रों के प्रदर्शन पर एक संग्रह तैयार करना।
B. एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सीखने के परिणामों में सुधार करना।
C. वर्ष 2030 तक टी.बी. का उन्मूलन करना।
D. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित सभी ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइटों के लिये एक जंक्शन का निर्माण करना।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
595. स्वास्थ्य और पोषण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कुपोषण में अल्पपोषण और अतिपोषण दोनों शामिल हैं।
2. अतिपोषण की माप अत्यधिक वज़न, मोटापे और आहार-संबंधी गैर-संचारी रोगों की उपस्थिति से की जाती है।
3. वेस्टिंग (Wasting) वह स्थिति है जहाँ बच्चे का वज़न निर्धारित ऊँचाई/ कद के मानक से कम होता है।
4. स्टंटिंग (Stunting) का अर्थ है आयु के अनुरूप बच्चे की मानक ऊँचाई/ कद का कम होना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 4
C. केवल 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















