। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-116

1. ‘ब्रह्मांडीय नियतांक’ का सिद्धांत आइंस्टीन ने प्रस्तुत किया था।
2. गुरुत्वाकर्षण के कारण ब्रह्मांड के विस्तार की प्रक्रिया रूक गई है।
3. ब्रह्मांड का अधिकाँश हिस्सा में डार्क मैटर और डार्क एनर्जी से बना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
577. कार्बन नैनोट्यूब के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A. ये असाधारण शक्ति तथा अद्वितीय वैद्युत गुण प्रदर्शित करते हैं और ऊष्मा के कुशल कुचालक होते हैं।
B. ये वैश्विक जल संकट की समस्या का समाधान करने में सहायता कर सकते हैं।
C. लक्षित चिकित्सा में इनके उपयोग से दवा की दक्षता बढ़ जाती है।
D. अपनी अद्वितीय दक्षता के कारण ये जल से तेल को सोख सकते हैं।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
578. हाल ही में समाचारों में रहा ‘Bedin 1’ क्या है?
A. ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के मापन के लिये चीन का एक उपग्रह।
B. एक वामन गोलाकार आकाशगंगा।
C. आसियान और चीन के बीच एक सहयोग उपग्रह।
D. चीन का एक दूरबीन।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
579. गोल्डस्मिटाईट (Goldschmidtite) शब्द के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही नहीं है?
A. यह गहरे हरे रंग का अपारदर्शी खनिज है।
B. इसमें नायोबियम, पोटैशियम और दुर्लभ तत्त्वों की उच्च मात्रा पाई जाती है।
C. इसे दक्षिण अफ्रीका में हीरे की एक खान से प्राप्त किया गया है।
D. गोल्डस्मिटाईट को पृथ्वी की भू-पर्पटी परत से खोजा गया है।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
580. हाल ही में समाचारों में रहे ‘KP-BOT’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
A. P-BOT एक मैलवेयर है जो व्यक्तिगत कंप्यूटर पर संग्रहीत डेटा को नुकसान पहुँचा सकता है।
B. KP-BOT एक मैलवेयर है जो विशेष रूप से सोशल मीडिया मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लक्षित होता है।
C. KP-BOT रैनसमवेयर जैसे खतरों से निपटने के लिये एक एंटी-मैलवेयर प्रोग्राम है।
D. KP-BOT एक ह्यूमनॉइड पुलिस रोबोट है।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















