UPSC CSE IAS Quiz Part-115

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-115

571. कुछ देशों के निर्यातकों द्वारा अपनाए जाने वाले 'अनुचित व्यापार अभ्यासों' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. एंटी-डंपिंग ड्यूटी आयातित वस्तुओं पर लगाया जाने वाला एक संरक्षणवादी टैरिफ है जो इन वस्तुओं के उत्पादकों को मिली सब्सिडी को प्रतिसंतुलित करता है।
2. काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVDs) उचित बाज़ार मूल्य से कम मूल्य वाले विदेशी आयातों पर लगाया जाने वाला एक संरक्षणवादी टैरिफ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
572. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कोलम चित्रकला का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल क्षेत्रों की परंपरागत पट चित्रकला।
B. भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में प्राकृतिक रंगों और रंजकों का प्रयोग कर अँगुली तथा टहनी से बनी कैनवास चित्रकला।
C. भारत के आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना राज्य में निर्मित हस्तचित्रित अथवा ब्लॉक प्रिंटेड सूती कपड़ा।
D. तमिलनाडु में महिलाओं द्वारा घर के प्रवेशद्वार पर सफेद चावल के आटे से बनाई गई रंगोली।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

573. नगरीय सहकारी बैंकोंके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इन बैंकों का विनियमन केवल भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किया जाता है।
2. RBI का त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई फ्रेमवर्क इन बैंकों पर लागू होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
574. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
       सूची I                सूची II
1. आर्सेनिक            हीमोफिलिया
2. कैडमियम           इटाई-इटाई
3. मरकरी/ पारा      मिनामाटा
4. टाइटेनियम          ब्लू बेबी सिंड्रोम
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. केवल 1, 2 और 4
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
575. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
1. थैलेसीमिया एक आनुवंशिक विकार है जिसमें शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ट्यूमर हो जाता है।
2. वॉन हिप्पेल-लिंडौ (VHL) रोग एक आनुवंशिक सिंड्रोम है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ हीमोग्लोबिन बनाने वाले प्रोटीन का पर्याप्त उत्पादन नहीं करती हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".