। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-103

1. जियोटेक्सटाइल ऐसे अभेद्य वस्त्र हैं जिनका निर्माण परियोजनाओं में उपयोग किया जाता है।
2. जूट जियोटेक्सटाइल मिट्टी की कृषि-विज्ञान संबंधी विशेषताओं में संवर्द्धन कर उच्च कृषि उत्पादकता सुनिश्चित करते है।
3. जूट की जैव-निम्नीकरणीयता, इसे जियोटेक्सटाइल उपयोग के लिये अनुपयुक्त बनाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
512. 'प्रौद्योगिकी के लिये राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
1. यह एडटेक कंपनियों के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल युक्त एक गठबंधन है।
2. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) इस कार्यक्रम के लिये कार्यान्वयन एजेंसी है।
3. इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर सीखने की व्यक्तिगत क्षमताओं में सुधार करना है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
513. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारत में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों की संख्या अधिक है।
2. शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की साक्षरता दर अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
514. निम्नलिखित में से कौन-सी पहल भारत में शिक्षा के मानकों को बढ़ाने के लिये शुरू की गई है?
1. ई-पाठशाला
2. दीक्षा
3. स्वयंप्रभा
4. DEEP पोर्टल
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
515. ‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ निम्नलिखित में से किसके द्वारा दिया जाता है?
A. विश्व बैंक
B. संयुक्त राष्ट्र संघ
C. ग्रीनपीस इंटरनेशनल
D. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















