। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-102

1. सांभर झील में प्रवासी पक्षियों की मौत एवियन बोटुलिज़्म (Avian Botulism) के कारण हुई।
2. एवियन बोटुलिज़्म (Avian Botulism) विषाणु जनित बीमारी है जो तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है।
3. सांभर झील को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
507. 'केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक निकाय है।
2. इसके द्वारा दवाओं के आयात का विनियमन किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
508. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विश्व में सर्वाधिक मल्टीड्रग-प्रतिरोधी टीबी (MDR-टीबी) के मामले भारत में दर्ज किये गए हैं।
2. MDR-टीबी का उपचार पहली पंक्ति की दवाओं (First line drugs) से नहीं किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
509. ‘नीम कोटेड यूरिया’ (Neem Coated Urea) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह यूरिया के नाइट्रीकरण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।
2. यह नाइट्रोजन के निक्षालन (Leaching) की रोकथाम करता है।
3. इसके द्वारा औद्योगिक उपयोग के लिये यूरिया के विभिन्न स्वरूपों में परिवर्तन का परीक्षण किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
510. 'K2-18b' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह शनि का एक प्राकृतिक उपग्रह है।
2. इसके वायुमंडल में जल-वाष्प के अंश मिले हैं।
3. यह गोल्डीलॉक्स ज़ोन में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















