UPSC CSE IAS Quiz Part-104

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-104

516. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा वातावरण में तापमान व्युत्क्रमण के संदर्भ में सही नहीं है?
A. इसमें तापमान की सामान्य हृास दर का व्युत्क्रमण हो जाता है।
B. सर्दियों की मेघ विहीन लंबी रात एवं शांत वायु तापमान व्युत्क्रमण हेतु आदर्श दशाएँ हैं।
C. यह वातावरण की निचली परतों में अस्थिरता को बढ़ावा देता है।
D. पहाड़ियों और पर्वतों में वायु प्रवाह जनित तापमान व्युत्क्रमण होता है।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

517. निम्नलिखित में से कौन-सा/ से वातावरण को गर्म और ठंडा करने के विभिन्न तरीके है/हैं?
1. चालन
2. संवहन
3. विकिरण
4. अभिवहन
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
518. कॉरिऑलिस बल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसके कारण पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में दाईं दिशा में और दक्षिणी गोलार्द्ध में बाईं दिशा में विक्षेपित हो जाती है।
2. विषुवत रेखा पर यह अधिकतम होता है और ध्रुवों की ओर घटता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
519. भूविक्षेपी पवनों के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A. भूविक्षेपी पवनें समदाब रेखाओं के समानांतर प्रवाहित होती है।
B. भूविक्षेपी पवनें आमतौर पर घर्षण कम होने पर विकसित होती है।
C. कॉरिऑलिस बल और दाब प्रवणता बल के समान होने पर भूविक्षेपी पवनें उत्पन्न होती है।
D. भूविक्षेपी पवनें ध्रुवों पर पाई जाती है।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

520. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से 'पारिस्थितिक निकेत' के संबंध में सही है/हैं?
1. यह पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर एक प्रजाति की स्थिति और उसकी पारिस्थितिकीय भूमिका का वर्णन करता है।
2. दो अलग-अलग प्रजातियाँ एक ही निकेत में नहीं रह सकती हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".