UPSC CSE IAS Quiz Part-101

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-101

501. 'महासागर ऊष्मन’ (Ocean Warming) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. तापमान बढ़ने के कारण प्रवाल विरंजन होता है।
2. इससे महासागर में विऑक्सीकरण होता है।
3. यह समुद्री प्रजातियों में बीमारियों के प्रसार को बढ़ाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

502. भारतीय कृषि और कृषि-प्रसंस्करण क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
1. कृषक-परिवारों की कुल औसत मासिक आय में कृषि और पशुपालन का योगदान 50% से कम है।
2. सिंचाई अवसंरचना का निर्माण करना वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है।
3. खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में स्वचालित मार्ग के माध्यम से 100% विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की अनुमति दी गई है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

503. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) एक सांविधिक निकाय है।
2. यह कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
504. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) में शामिल है/हैं?
1. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य
2. घरेलू हिंसा
3. HIV संबंधित जानकारी
4. शिशु और बाल मृत्यु दर
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
505. 'पॉपी लेटेक्स' (Poppy Latex) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसकी लाइसेंसिंग सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स द्वारा विनियमित की जाती है।
2. भारत में मूल रूप से पॉपी की खेती होती रही है।
3. औषधि उद्योग में इसका उपयोग किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".