UPSC CSE IAS Quiz Part-84

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-84

416. हाल ही में समाचारों में देखा गया के9 वज्र-टी (K9 VAJRA-T) क्या है?
A. एक स्वचालित होवित्जर।
B. नौसेना का स्वदेशी रूप से विकसित एक हल्का लड़ाकू विमान।
C. सेना की अंडरवाटर असॉल्ट राइफल।
D. गगनयान मिशन के लिये रॉकेट लांचर।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

417. यदि सरकार द्वारा कोई वस्तु जनता को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, तो:
A. विकल्प लागत शून्य होती है।
B. विकल्प लागत की उपेक्षा की जाती है।
C. विकल्प लागत उत्पाद के उपभोक्ता से, कर देने वाली जनता को अंतरित  दिया जाता है।
D. विकल्प लागत को उत्पाद के उपभोक्ता के शासन को अंतरित कर दिया जाता है।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

418. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अंतर्गत सबसे पसंदीदा राष्ट्र (MFN) का दर्जा दिये जाने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. जब किसी देश को MFN का दर्जा दिया जाता है तो उसे टैरिफ और कोटा के संदर्भ में श्रेष्ठ दर्जा दिया जाता है।
2. विश्व व्यापार संगठन किसी देश को MFN का दर्जा केवल विकासशील देशों को प्रदान करने की अनुमति देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

419. नई ई-कॉमर्स नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसने एक नया ई-कॉमर्स नियामक स्थापित किया है।
2. इसके अनुसार, जिन विक्रेताओं की ई-कॉमर्स कंपनी में कोई हिस्सेदारी है, वे अपने उत्पादों को उस ई-कॉमर्स कंपनी के पोर्टल पर नहीं बेच सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

420. वर्ष 1991 के आर्थिक सुधार के दौरान भारत को ऋण देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी शर्तें रखी गई थीं?
1. रुपए का अवमूल्यन
2. शीर्ष आयात शुल्क में भारी कमी
3. उत्पाद शुल्क में वृद्धि
4. सभी सरकारी व्ययों में कमी
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1, 2 और 4
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".