UPSC CSE IAS Quiz Part-85

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-85

421. हरित क्रांति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. हरित क्रांति के पहले चरण में उच्च उपज बीजों के उपयोग से मुख्य रूप से केवल गेहूँ उत्पादक क्षेत्र लाभान्वित हुए।
2. हरित क्रांति प्रौद्योगिकी के प्रसार ने भारत को खाद्यान्नों के मामलें में आत्मनिर्भर बनाया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

422. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाल चित्रकला शैली विकसित हुई?
A. मगध क्षेत्र
B. दक्कन क्षेत्र
C. कच्छ क्षेत्र
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

423. कांस्य-ढलाई (Bronze-Casting) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. हड़प्पावासियों द्वारा कांस्य-ढलाई का कार्य वृहद् स्तर पर किया जाता था।
2. इस कार्य में लुप्त मोमप्रक्रिया जैसी विशिष्ट तकनीक का प्रयोग किया जाता था।
3. चोल काल की नटराज मूर्ति कांस्य-ढलाई का एक उदाहरण है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.1, 2 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

424. श्रवणबेलगोला स्थित भगवान बाहुबली (गोम्मतेश्वर) की प्रतिमा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे भगवान बुद्ध का तीसरा अवतार माना जाता है।
2. यह विश्व की सबसे ऊँची मुक्त रूप से खड़ी एकाश्म संरचना है।
3. यह इस क्षेत्र में बहुतायत में पाए जाने वाले लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

425. मौद्रिक नीति समिति (MPC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह RBI की  मानक (बेंचमार्क) ब्याज दरों का निर्धारण करती है।
2. यह एक 12 सदस्यीय निकाय है जिसमें RBI के गवर्नर शामिल है तथा प्रत्येक वर्ष इसका पुनर्गठन किया जाता है।
3. यह केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करती है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".