UPSC CSE IAS Quiz Part-83

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-83

411. निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के आरोपण हेतु सतर्कता बिंदु माना/माने जाता/जाते है/हैं?
1. उच्च जोखिम भारित परिसंपत्तियों की तुलना में पूंजी अनुपात (CRAR)
2. उच्च निवल अनर्जक परिसंपत्तियाँ (NPA)
3. परिसंपत्तियों पर निम्न प्रतिफल (RoA)
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 2
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

412. यह वैष्णव मठों में प्रदर्शित की जाने वाली एक जीवंत नृत्य परंपरा है। यह हस्त मुद्रा, पद संचलन, संगीत आदि के संबंध में निर्धारित कठोर सिद्धांतों द्वारा शासित है। महापुरुष शंकरदेव ने 15वीं शताब्दी में इस नृत्य रूप की शुरुआत की थी। यह नृत्य शैली है:
A. सत्रिया नृत्य
B. ओडिसी
C. मणिपुरी
D. मोहिनीअट्टम
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

413. हाल ही में समाचारों में देखा गया व्योम मित्रक्या संदर्भित करता है?
A. भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास।
B. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित एक मोबाइल एप।
C. इसरो द्वारा विकसित अर्द्ध-मानव रोबोट।
D. मौसम पूर्वानुमान के लिये IMD का उपग्रह।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

414. प्राय: समाचारों में उल्लेखित किया जाने वाल लोकतंत्र सूचकांककिसके द्वारा जारी किया जाता है?
A. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट
B. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
C. एमनेस्टी इंटरनेशनल
D. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

415. केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह गृह मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय है।
2. यह केवल देश में दत्तक ग्रहण प्रक्रियाओं की निगरानी और विनियमन हेतु अधिदेशित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".