UPSC CSE IAS Quiz Part-82

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-82

406.   साख नियंत्रण हेतु RBI द्वारा प्रयोग किये जाने वाले मात्रात्मक उपकरण के रूप में किसका उपयोग नहीं किया जाता है?
A. नकद आरक्षित अनुपात
B. ओपन मार्केट ऑपरेशन
C. क्रेडिट राशनिंग
D. वैधानिक तरलता अनुपात
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

407. निम्नलिखित में से कौन सी रिपोर्ट भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रकाशित नहीं की जाती है?
A. वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट
B. राजकोषीय निगरानी रिपोर्ट
C. मौद्रिक नीति रिपोर्ट
D. विदेशी मुद्रा भंडार पर रिपोर्ट
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

408. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. जनता में प्रचलित करेंसी नोट्स
2. वाणिज्यिक बैंकों के पास वॉल्ट नकद (Vault Cash)
3. RBI के पास निहित भारत सरकार की जमा राशि
4. आरक्षित नकदी निधि अनुपात (Cash Reserve Ratio) के अंतर्गत RBI के पास बैंक जमा
उपर्युक्त में से कौन-से आधारभूत मुद्रा (High Powered Money) का निर्माण करते हैं?
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

409. भारतीय रिज़र्व बैंक मुद्रा आपूर्ति के चार वैकल्पिक मापों नामत: M1, M2, M3 और M4 पर डेटा प्रकाशित करता है। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. M1 जनता के पास मुद्रा सहित बैंक प्रणाली की मांग जमा एवं RBI के पास अन्य जमाओं का योग है।
2. M3, M1 और बैंकों में सावधि जमा का योग है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

410. बाजार स्थिरीकरण योजना (MSS) के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है?
A. इसका उद्देश्य बड़े पूँजी प्रवाह से उत्पन्न होने वाले तरलता अधिशेष को समायोजित करना है।
B. यह RBI को मौद्रिक नीति संचरण में सहायता करती है।
C. सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री और खरीद की सुविधा प्रदान कराती है।
D. कृषि वस्तुओं की कीमतों के स्थिरीकरण द्वारा सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि प्राप्त करना।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".