UPSC CSE IAS Quiz Part-147

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-147

731. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1. वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्ष 2009 में तैयार की गई थी।
2. नई शिक्षा नीति का प्रारूप के.कस्तूरीरंगन समिति द्वारा तैयार किया गया था।
3. शिक्षा संविधान की 7वीं अनुसूची में राज्य सूची का विषय है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
732. कुछ समय पूर्व कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए साइबर आक्रमण में प्रयुक्त मैलवेयर की पहचान कीजिये:
A. वान्नाक्राई
B. पेट्या
C. डीट्रैक
D. ओसिरिस
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
733. छठा व्यापक विलोपन/ छठा विलोपयह शब्द किसकी विवेचना के संदर्भ में समाचारों में प्राय: उल्लिखित होता है?
A. विश्व के बहुत से भागों में कृषि में व्यापक रूप में एकधान्य कृषि प्रथा बड़े पैमाने पर व्यावसायिक कृषि के साथ रसायनों के अविवेकी प्रयोग के परिणामस्वरूप अच्छे देशी पारितंत्र की हानि।
B. निकट भविष्य में पृथ्वी के साथ उल्कापिंड की संभावित टक्कर का भय, जैसा कि 65 मिलियन वर्ष पहले हुआ था और जिसके कारण डायनासोर सहित कई प्रजातियों का व्यापक रूप से विलोप हो गया।
C. विश्व के अनेक भागों में आनुवंशिकत: रूपांतरित फसलों की व्यापक रूप से खेती और विश्व के दूसरे भागों में उनकी खेती को बढ़ावा देना, जिसके कारण अच्छे देशी फसली पौधों का विलोप हो सकता है और खाद्य जैव-विविधता की हानि हो सकती है।
D. मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग/अति-शोषण, प्राकृतिक आवासों का विखंडन/विनाश, पारिस्थितिक तंत्र का विनाश, प्रदूषण और वैश्विक जलवायु परिवर्तन।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

734. कार्बन डाइऑक्साइड के मानवजनित उत्सर्जन के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन को कम करने के संदर्भ में कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा/से संभावित स्थान हो सकता है/हैं?
1. परित्यक्त एवं गैर-लाभकारी कोयला संस्तर
2. नि:शेष तेल एवं गैस भंडार
3. भूमिगत गंभीर लवणीय शैलसमूह
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
735. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से भारत सरकार के 'हरित भारत मिशन' के उद्देश्यों को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है/करते हैं?
1. पर्यावरणीय लाभों और लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में शामिल करते हुए, इसके द्वारा हरित लेखांकन (ग्रीन अकाउंटिंग) को अमल में लाना।
2. कृषि उत्पाद के संवर्द्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरंभ करना जिससे भविष्य में सभी के लिये खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो।
3. वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्द्धन करना तथा अनुकूलन एवं शमन उपायों के संयोजन से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".