UPSC CSE IAS Quiz Part-140

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-140

696. 'प्रकाश पोर्टल' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका उद्देश्य विद्युत् संयंत्रों को कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये विद्युत, कोयला और रेलवे मंत्रालयों के बीच समन्वय में सुधार करना है।
2. इसे नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC) द्वारा विकसित किया गया है।
3. यह पोर्टल आम जनता के लिये सुलभ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
697. वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 के अनुसार, किसी व्यक्ति द्वारा, विधि द्वारा किये गए कतिपय उपबंधों के अधीन होने के सिवाय, निम्नलिखित में से कौन-से प्राणी का शिकार नहीं  किया जा सकता है/हैं?
1. घड़ियाल
2. भारतीय जंगली गधा
3. जंगली भैंस
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
698. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. संकटपूर्ण वन्यजीव पर्यावासकी परिभाषा वन अधिकार अधिनियम, 2006 में समाविष्ट है।
2. भारत में पहली बार, बैगा जनजाति को पर्यावास (हैबिटैट) अधिकार दिये गए हैं।
3. केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत के किसी भी भाग में विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों के लिये पर्यावास अधिकार पर आधिकारिक रूप से निर्णय लेता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
699. धारणीय विकास, भावी पीढ़ियों के अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने की सामर्थ्य से समझौता किये बगैर, वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करता है। इस परिप्रेक्ष्य में, धारणीय विकास का सिद्धांत निम्नलिखित में से किस एक सिद्धांत के साथ स्वाभाविक रूप से जुड़ा हुआ है?
A. सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण
B. समावेशी विकास
C. वैश्वीकरण
D. धारण क्षमता
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
700. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें पाखुई वन्यजीव अभयारण्य स्थित है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. मणिपुर
C. मेघालय
D. नगालैंड
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".