UPSC CSE IAS Quiz Part-133

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-133

661. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. महासागरों के तापमान में भिन्नता का कारण उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्धों में स्थल एवं जल का असमान वितरण है।
2. भूमध्य रेखा पर महासागरों का तापमान सर्वाधिक होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
662. निम्नलिखित में से कौन-सा थर्मोक्लाइनशब्द का सर्वाधिक उपयुक्त वर्णन करता है?
A. यह भूमध्य रेखा के निकट महासागरों में स्थिर तापमान वाला क्षेत्र है।
B. यह ध्रुवीय क्षेत्र में एक क्षेत्र है जहाँ जल हिमांक बिंदु तक पहुँच जाता है।
C. यह खुले समुद्र में अंतर्ज्वारीय क्षेत्र में स्थित कम जैव-विविधता वाला क्षेत्र है।
D. यह महासागर में गहराई में वृद्धि के साथ तापमान में तेज़ी से कमी की विशेषता वाली एक परत है।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

663. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. समुद्री जल की लवणता में वृद्धि से घनत्व में कमी आती है।
2. बंगाल की खाड़ी में लवणता अरब सागर की तुलना में अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
664. समुद्री जल में घुलित निम्नलिखित लवणों को इनकी मात्रा के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिये:
1. मैग्नीशियम
2. क्लोरीन
3. पोटैशियम
4. सोडियम
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. 4-3-2-1
B. 2-3-4-1
C. 3-4-1-2
D. 2-4-1-3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
665. ज्वार-भाटा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. ज्वारीय उभार गुरुत्वाकर्षण बल के साथ-साथ अपकेंद्रीय बल के प्रभाव से उत्पन्न होते है।
2. सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की स्थिति एक सीधी रेखा में होने पर वृहत् ज्वार की उत्पत्ति होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".