। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-132

1. समताप मंडल में अतिरिक्त ओज़ोन ग्लोबल वार्मिंग का एक कारण है।
2. ओज़ोन क्षयकारी पदार्थों को समाप्त करने हेतु किगाली समझौता एक कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता है।
3. क्षोभमंडल में ओज़ोन सूर्य के प्रकाश और वाहनों के उत्सर्जन के बीच प्रतिक्रिया का एक परिणाम है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 केवल 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
657. निम्नलिखित में से कौन-सा/से मानव क्रियाकलापों के कारण हाल में बहुत अधिक संकुचित हो गया है/गए हैं?
1. अरल सागर
2. काला सागर
3. बैकाल झील
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2
D. केवल 1 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
658. निम्नलिखित में से कौन-सा/से नदी तल में बहुत अधिक बालू खनन का/के संभावित परिणाम हो सकता है/सकते हैं?
1. नदी की लवणता में कमी
2. भौमजल का प्रदूषण
3. भौमजल स्तर का नीचे चले जाना
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
659. लाइकेन, जो एक नग्न चट्टान पर भी पारिस्थितिक अनुक्रमण को प्रारंभ करने में सक्षम हैं, वास्तव में किनके सहजीवी साहचर्य हैं?
A. शैवाल और जीवाणु
B. शैवाल और कवक
C. जीवाणु और कवक
D. कवक और मॉस
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
660. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र हर कुछ सौ हज़ार सालों में उत्क्रमित हुआ है।
2. पृथ्वी जब 4000 मिलियन वर्षों से भी अधिक पहले बनी, तो ऑक्सीजन 54% थी और कार्बन डाइऑक्साइड नहीं थी।
3. जब जीवित जीव पैदा हुए, उन्होंने पृथ्वी के आरंभिक वायुमंडल को बदल दिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















